Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार सड़क हादसा :  झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी एक्शन : जमानत पर छूटते ही फिर बना ड्रग्स तस्कर, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार सड़क हादसा :  झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर हादसा : छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेंगलुरू खदान में मौत, 7 अन्य ने भी गंवाई जान गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 जवान घायल डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की मह…
डे-केयर में बच्चों से क्रूरता
डे-केयर में बच्चों से क्रूरता
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

डे-केयर में बच्चों से क्रूरता, वायरल वीडियो की महिला गिरफ्तार, जांच तेज

बेंगलुरु के एक डे-केयर सेंटर में मासूम बच्चों के साथ क्रूरता और बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विजयलक्ष्मी नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी वही महिला है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छोटे बच्चों को बुरी तरह प्रताड़ित करती और डराती नजर आ रही थी।

विशेष संवाददाता
03 Jul 2026, 11:37 AM
बेंगलुरु
बेंगलुरु के एक डे-केयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को विजयलक्ष्मी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में बच्चों को प्रताड़ित करती नजर आने वाली महिला यही है। 
यह मामला आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल परिसर में संचालित डे-केयर सेंटर का है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया था। इससे पहले पुलिस ने 5 महिला केयरगिवर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

वीडियो में सामने आई थी हैरान करने वाली तस्वीर

वायरल वीडियो में छोटे बच्चों के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार दिखाई दिया। एक बच्चे को टॉयलेट में बंद कर दिया गया था। दूसरे वीडियो में बच्चे के चेहरे पर जेट स्प्रे से पानी डाला गया। वहीं एक अन्य वीडियो में बच्चे को वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाकर डराया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

पुलिस अधिकारी सैदुलु अडावथ ने बताया कि डे-केयर में आने वाले बच्चे उसी परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों के हैं। माता-पिता अपने काम के दौरान बच्चों को यहां छोड़ते थे। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद माता-पिता और अधिकारी दोनों हैरान हैं। बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद गंभीर मामला है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डे-केयर सेंटर का संचालन सीधे कंपनी कर रही थी या किसी बाहरी संस्था को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।

बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है और अपने स्तर पर भी जांच शुरू करने की बात कही है। प्रोबेशन अधिकारी तिलकेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों को लंबे समय से डे-केयर में बच्चों के साथ गलत व्यवहार की आशंका थी। हालांकि हाल ही में वायरल हुए वीडियो के बाद इसके ठोस प्रमाण सामने आए।

सोशल मीडिया पर पैरेंट्स का गुस्सा

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई अभिभावकों ने नाराजगी जताई। एक मां ने लिखा कि काश यह वीडियो नकली होता। यकीन नहीं होता कि मासूम बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है। एक अन्य अभिभावक ने सवाल उठाया कि जो बच्चा बोल भी नहीं सकता, वह अपने साथ हुई प्रताड़ना की जानकारी आखिर कैसे देगा।

कंपनी ने डे-केयर सेंटर किया बंद

मामले के बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु स्थित डे-केयर सेंटर को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें