Wednesday, 01 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम दुर्ग नशा विरोधी : नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले के पास …
गांजे के साथ गिरफ्तार ब्लॉगर
गांजे के साथ गिरफ्तार ब्लॉगर
दुर्ग

नशा विरोधी : नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले के पास मिला गांजा, हुआ गिरफ्तार

दुर्ग के खुर्सीपार क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर नशे के खिलाफ वीडियो बनाकर चर्चा में आया हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू 4.198 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि आरोपी की मां ने गिरफ्तारी को झूठा बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 03:42 PM
दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर नशे के खिलाफ लगातार वीडियो बनाकर पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने वाला युवक अब खुद गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है।
पुलिस ने उसके पास से 4 किलो से अधिक गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान भिलाई निवासी 24 वर्षीय हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 4 किलो 198 ग्राम गांजा, 300 रुपए नकद और एक एक्टिवा स्कूटर जब्त किया गया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस को मिली थी मुखबिर से सूचना

यह कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस का कहना है कि 29 जून को सूचना मिली थी कि हरिशंकर यादव बिहारी मोहल्ला इलाके में गांजा बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। अभियान हरिशंकर यादव इंस्टाग्राम पर ‘जुगनू ब्लॉगर’ नाम से सक्रिय था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर सैकड़ों फॉलोअर्स हैं। वह लगातार ऐसे वीडियो साझा करता था जिनमें स्कूलों, पार्कों, खेल मैदानों और सुनसान स्थानों पर पड़े इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, सिरिंज और नशीली दवाओं के अवशेष दिखाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करता था। 

मां ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

करीब एक महीने पहले उसका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह खुर्सीपार क्षेत्र के कई इलाकों में नशे से जुड़े सामान को साफ करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील करता नजर आया था। उसने स्कूल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास निगरानी बढ़ाने की भी मांग की थी। दूसरी ओर, आरोपी की मां गोमती यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। 
उनका कहना है कि उनके बेटे को बिना किसी ठोस आधार के हिरासत में लिया गया और झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वास्तव में गांजा बरामद हुआ है तो उसका स्पष्ट प्रमाण सामने लाया जाना चाहिए। उनका दावा है कि उनके बेटे का अपराध केवल इतना था कि वह इलाके में नशे के खिलाफ वीडियो बनाकर आवाज उठा रहा था।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला के अनुसार, हरिशंकर यादव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि वह अवैध रूप से गांजा बेचकर आर्थिक लाभ कमा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें