Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले …
दुर्ग में साइबर ठगी पर पुलिस कार्रवाई
दुर्ग में साइबर ठगी पर पुलिस कार्रवाई
दुर्ग

बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 8 को नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस ने मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज जब्त कर पूरे साइबर नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jun 2026, 03:10 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:05 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो ठगी की रकम को इधर-उधर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि ये लोग साइबर ठगों को अपने या अन्य लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम के लेनदेन में मदद करते थे। 
इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि 8 लोगों को पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड समेत बैंकिंग से जुड़े कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

पहले म्यूल अकाउंट में जमा होती थी रकम 

पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। तकनीकी जांच में सामने आया बैंक खातों का खेल पुलिस ने बैंक खातों की गतिविधियों, तकनीकी इनपुट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि कुछ लोग कमीशन के बदले अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग जगह ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। पुलिस जांच के अनुसार, साइबर ठगी से प्राप्त राशि सबसे पहले "म्यूल अकाउंट्स" में जमा कराई जाती थी। इसके बाद रकम को कई अन्य बैंक खातों में भेज दिया जाता था, जिससे असली साइबर ठगों तक पहुंचना जांच एजेंसियों के लिए मुश्किल हो जाता था। पुलिस अब ऐसे सभी लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने जानबूझकर अपने बैंक खाते इस काम के लिए उपलब्ध कराए।

23 लोगों पर कार्रवाई

29 जून को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 23 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कई आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को इस्तेमाल करने के लिए दिए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों का इस्तेमाल देशभर में हुई कितनी साइबर ठगी की घटनाओं में किया गया और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।
मोबाइल और बैंकिंग दस्तावेज जब्त, फोरेंसिक जांच जारी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 3 आधार कार्ड, 3 चेकबुक और बैंकिंग से जुड़े अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य अहम सुराग मिल सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें