Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश नकली खाद-बीज पर सख्ती : पत्थलगांव में 3 दुकानें सील दो दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक और हत्या की धमकी, आरोपी हिरासत में आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश नकली खाद-बीज पर सख्ती : पत्थलगांव में 3 दुकानें सील दो दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक और हत्या की धमकी, आरोपी हिरासत में आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम दुर्ग डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक…
जामुल में आरोपी पुलिस हिरासत में
जामुल में आरोपी पुलिस हिरासत में
🔴 BREAKING दुर्ग

डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक और हत्या की धमकी, आरोपी हिरासत में

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को लंबे समय से परेशान करने और तेजाब फेंकने व पिता की हत्या की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी रियाज को हिरासत में लिया है। परिजनों की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 09:59 AM
दुर्ग
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को लगातार परेशान करने और गंभीर धमकियां देने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रियाज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
पीड़िता के अनुसार आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। वह कई बार रास्ता रोककर उससे बातचीत करने की कोशिश करता और मानसिक रूप से परेशान करता था। आरोप है कि उसने लड़की को एक मोबाइल फोन देकर जबरन संपर्क में रहने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके पिता की हत्या करने और पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंकने जैसी गंभीर धमकियां भी दीं। 

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

इन घटनाओं के कारण नाबालिग लगातार भय और तनाव में रह रही थी। लगातार बढ़ते दबाव और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार जामुल थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले भी आरोपी की हरकतों को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। इस बार शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि जामुल थाने में मिली शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया जा रहा है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें