Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें,  मदद को आगे आया भारत सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें,  मदद को आगे आया भारत
W 𝕏 f
होम दुर्ग शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युव…
सब्बल से वार करने पर आरोपी गिरफ्तार
सब्बल से वार करने पर आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING दुर्ग

शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार  

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 09:11 AM
दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।वार 

ग्राम डूमर में मिला युवक का शव, कोटवार ने दी पुलिस को सूचना यह पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर का है। शनिवार सुबह गांव के कोटवार ने पुलिस को एक युवक के शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद शव की पहचान पथरिया निवासी 18 वर्षीय चेतन ठाकुर के रूप में हुई। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।  

शराब पीने से तीन साथियों में विवाद उतारी मौत की घाट 

इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात करीब एक बजे सोमनाथ ने पास में रखा सब्बल उठाया और चेतन के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण चेतन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने के इरादे से हत्या में इस्तेमाल किए गए सब्बल और घटना के समय पहने हुए अपने कपड़ों को पुराने गौठान के पास स्थित तालाब में फेंक दिया था। उसे लगा कि हथियार और कपड़े पानी में फेंकने से पुलिस तक कोई सुराग नहीं पहुंचेगा, लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

सब्बल और आरोपी के कपड़े बरामद 

एसडीआरएफ की मदद से तालाब से बरामद हुए सबूत पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद एसडीआरएफ की टीम की सहायता ली। टीम ने तालाब में सर्च अभियान चलाया, जिसके दौरान हत्या में इस्तेमाल सब्बल और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए गए। बरामद किए गए सामान को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि ये साक्ष्य मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश पूरे मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव और उसके साथ मौजूद राहुल कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा गया।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें