Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुलासा : BSP स्क्रैप चोरी कांड 17.87 करोड़ का लोह…
BSP से 17.87 करोड़ का स्क्रैप चोरी, 13 आरोपी गिरफ्तार
BSP से 17.87 करोड़ का स्क्रैप चोरी, 13 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

खुलासा : BSP स्क्रैप चोरी कांड 17.87 करोड़ का लोहा गायब, 13 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पिछले छह महीनों में 3,250 टन से अधिक लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे बाहर खपाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 17.87 करोड़ रुपये है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 08:16 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 12:03 PM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए करोड़ों रुपये के लोहा स्क्रैप चोरी मामले में जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाली परतें खुल रही हैं। यह मामला महज एक साधारण चोरी का नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बेहद शातिर और संगठित सिंडिकेट काम कर रहा था। इस गिरोह ने पिछले कुछ समय में प्लांट को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।

अंदर बैठकर बुना गया था पूरा जाल 

पुलिस जांच में सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि इस पूरे काले कारोबार को चलाने के लिए बीएसपी प्लांट के भीतर ही 'फ्लू डस्ट परिचालन' के बहाने एक बकायदा ऑफिस खोला गया था। इसी दफ्तर से बैठकर चोरी के पूरे नेटवर्क को ऑपरेट किया जाता था। पुलिस ने इस जगह से वीडियो और फोटोग्राफी के जरिए कई पुख्ता सबूत अपने कब्जे में लिए हैं। रिकॉर्ड्स खंगालने पर पता चला है कि पिछले महज छह महीनों के भीतर ही इस सिंडिकेट ने बीएसपी से करीब 3,250 टन से ज्यादा लोहा पार कर दिया और उसे बाजार में खपा भी दिया। बाजार में इस चोरी गए लोहे की कीमत लगभग 17 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है।

नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा गया सरगना 

इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली जब दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी करके सिंडिकेट के मुख्य सरगना संजय सिंह को नेपाल सीमा के पास से दबोच लिया। इसके साथ ही, स्क्रैप की तौल और उसे आगे बेचने की फिराक में लगे आकाश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई 26 मई को भिलाई-3 थाना पुलिस द्वारा ग्राम अकलीरहीह में मारे गए छापे के बाद शुरू हुई थी। उस वक्त मौके से करीब 250 टन चोरी का लोहा, फ्लू डस्ट, भारी गाड़ियां और बैकहोलोडर मशीनें बरामद की गई थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये है।

इनामी बदमाश और रसूखदार अब भी रडार पर 

दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक 13 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पुलिस के मुताबिक, शहर के कुछ पुराने हिस्ट्रीशीटर और सफेदपोश भी इस जांच के दायरे में हैं। फिलहाल, पुलिस 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभय सिंह समेत हिमांशु खंडेलवाल, गिरीश खंडेलवाल और जान सलीम की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आईजी ने साफ किया है कि पर्दे के पीछे से इस सिंडिकेट की डोर थामने वाले 'बड़े मगरमच्छों' पर भी नजर है और पुख्ता सबूत हाथ आते ही उन पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें