Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार साइको किलर गिरफ्तार : जहर वाली शराब से देता था मौ…
कसडोल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
कसडोल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाज़ार

साइको किलर गिरफ्तार : जहर वाली शराब से देता था मौत, कुत्ते पर ट्रायल के बाद बनाता था शिकार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में पिछले चार महीनों में हुई 8 रहस्यमयी मौतों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुरानी रंजिश, जमीन विवाद और अन्य कारणों से लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पर 8 हत्याओं और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jun 2026, 11:34 AM
बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पिछले चार महीनों से रहस्यमयी मौतों का सिलसिला आखिरकार सुलझ गया है। कसडोल क्षेत्र में हुई आठ संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस ने 46 वर्षीय रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग कारणों से लोगों को निशाना बनाया और जहरीली शराब पिलाकर उनकी जान ले ली। पुलिस ने उसके खिलाफ आठ हत्याओं और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब ग्राम खर्वे के ग्रामीणों ने 6 जून को कसडोल एसडीओपी कार्यालय में आवेदन देकर लगातार हो रही मौतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने इन घटनाओं के पीछे गांव के ही निवासी रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया था। शिकायत के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया। टीम में थाना प्रभारी प्रवीण मिंज, साइबर थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। जांच की निगरानी एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक कर रहे थे।

दफन शवों को निकलवाकर कराई गई जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दफनाए गए सभी शवों को निकलवाकर जांच के लिए रायपुर भेजा। एक मृतक बुधराम जायसवाल का अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका था, इसलिए उस मामले में अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड, आपसी संबंधों और घटनाओं की कड़ियों को जोड़ते हुए हर पहलू की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कार्तिक नामक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। बताया गया कि कुछ समय पहले रामसहाय ने उसे भी शराब पिलाई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के बाद जब वह स्वस्थ होकर लौटा तो उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कार्तिक के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच को नई दिशा दी। इसके बाद पता चला कि जिन लोगों की मौत हुई थी, वे सभी किसी न किसी समय रामसहाय के संपर्क में आए थे और उससे मुलाकात की थी।

शराब में जहर मिलाकर देता था मौत

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने शिकार को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाता था। शराब पीने के बाद जब पीड़ितों की तबीयत बिगड़ती थी, तब वह खुद अस्पताल तक पहुंचता था और बाद में अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था। ऐसा वह इसलिए करता था ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने जिन लोगों को निशाना बनाया, उनके साथ उसका किसी न किसी तरह का विवाद था। इनमें पुरानी रंजिश, जमीन संबंधी झगड़े, पत्नी को लेकर संदेह, टोना-टोटका से जुड़े मतभेद और ब्याज पर पैसों के लेन-देन जैसे कारण शामिल हैं।

जहरीली शराब से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पुलिस के मुताबिक लोगों को जहरीली शराब पिलाने से पहले आरोपी ने उसी जहरीले मिश्रण का परीक्षण एक कुत्ते पर किया था। इसके बाद वह अपने शिकारों को निशाना बनाने लगा। पुलिस अब मामले के सभी तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रदेश के हाल के वर्षों के सबसे सनसनीखेज आपराधिक मामलों में से एक है और आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें