Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार समीक्षा बैठक : नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्…
समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक
राज्य सरकार

समीक्षा बैठक : नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्ययोजना को मिली मंजूरी

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों एवं संस्थाओं के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Jun 2026, 11:53 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:44 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समिति के सदस्य एवं सदस्य सचिव उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने जिले में नशामुक्त भारत अभियान की प्रगति एवं कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए सभी विभागों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

प्रतिबंधों के सख्त पालन के निर्देश

कलेक्टर ने शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट तथा अन्य मादक पदार्थों के विक्रय पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नशीली दवाइयों की अवैध उपलब्धता एवं बिक्री की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने को कहा। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय नशामुक्ति समितियों के गठन का निर्णय लिया गया।

कार्ययोजना का अनुमोदन एवं समापन

 इसके तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रत्येक कक्षा से एक-एक मास्टर वॉलंटियर तथा एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।

बैठक के दौरान समिति द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी संचालन के लिए तैयार कार्ययोजना का अनुमोदन भी किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें