Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें,  मदद को आगे आया भारत सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल पहाड़ पर आफत : भारी बारिश से NH-10 पर भारी भूस्खलन, थम गईं सिक्किम और दार्जिलिंग की रफ्तार नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वेनेजुएला में फिर तबाही : भूकंप से अब तक 900 से अधिक की मौतें,  मदद को आगे आया भारत
W 𝕏 f
होम सक्ती सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की ह…
सक्ती में युवती की गोली मारकर हत्या
सक्ती में युवती की गोली मारकर हत्या
🔴 BREAKING सक्ती

सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जोंगरा गांव में 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश युवक बाइक से घर पहुंचे और पूर्णिमा के बाहर आते ही उस पर तीन गोलियां चला दीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 09:11 AM
सक्ती
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जोंगरा गांव में 25 वर्षीय युवती की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को दो नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया, जो बाइक से पहुंचे थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे दो युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर गांव पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे सफेद गमछे से ढके हुए थे।
 इनमें से एक युवक घर के बाहर रुका रहा, जबकि दूसरा अंदर पहुंचा और परिवार के लोगों से पूर्णिमा चौहान के बारे में पूछताछ की। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने उस पर लगातार तीन गोलियां दाग दीं और साथी के साथ तेजी से फरार हो गया। गोली लगते ही पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन बाहर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में मिली।

सूचना मिलते ही पहुंची फोरेंसिक टीम

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पूर्णिमा पिछले चार वर्षों से पंजाब की एक निजी कंपनी में सेल्स से जुड़ा काम कर रही थी। उसकी शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध टूटने के बाद वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके जोंगरा गांव में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस द्वारा संभावित पहलुओं का जांच

सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद जोंगरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें