Monday, 03 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
महासमुंद राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर खींचा सरकार का ध्यान एक्शन : दुर्ग में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस सड्डू में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े आरोपी लूट का विरोध पड़ा भारी : दुर्ग में उपसरपंच की बेरहमी से हत्या, मोबाइल और 4 हजार रुपए लूटकर भागे आरोपी बिलासपुर में बड़ा हादसा टला : बस गुजरते समय बीच से टूटा बांसाझाल पुल, यात्रियों की बची जान महासमुंद राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर खींचा सरकार का ध्यान एक्शन : दुर्ग में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस सड्डू में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े आरोपी लूट का विरोध पड़ा भारी : दुर्ग में उपसरपंच की बेरहमी से हत्या, मोबाइल और 4 हजार रुपए लूटकर भागे आरोपी बिलासपुर में बड़ा हादसा टला : बस गुजरते समय बीच से टूटा बांसाझाल पुल, यात्रियों की बची जान
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग संकल्प सांस्कृतिक समिति का अभियान, युवाओं ने भरी …
युवाओं की नशा मुक्ति शपथ
युवाओं की नशा मुक्ति शपथ
रायपुर संभाग

संकल्प सांस्कृतिक समिति का अभियान, युवाओं ने भरी नशा मुक्ति की शपथ

रायपुर में भारत सरकार के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। संकल्प सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित इस अभियान में IRCA, ODIC, SLCA और CBPLI प्रोजेक्ट्स के माध्यम से छात्रों से संपर्क कर उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और व्यक्तिगत शपथ पत्र भी भरवाए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Aug 2026, 01:27 PM
आरंग
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी रायपुर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना है।
यह कार्यक्रम संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। समिति द्वारा संचालित IRCA (इरका), ODIC, SLCA और CBPLI प्रोजेक्ट्स के माध्यम से रायपुर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली।

युवाओं से भरवाए गए शपथ पत्र 

अभियान के दौरान जागरूकता को प्रभावी बनाने के लिए रायपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया। युवाओं को नशे के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता दर्ज कराने के लिए सरकार द्वारा जारी विशेष शपथ पत्र व्यक्तिगत रूप से भरवाए गए। छात्रों ने उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा ने कहा, "युवा देश का भविष्य हैं। एक विकसित भारत के निर्माण के लिए हमारी युवा पीढ़ी का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। नशा मुक्ति इस दिशा में पहला कदम है।"

कार्यक्रम को सफल बनाने में रहें टीम का योगदान

इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में IRCA, ODIC, SLCA एवं CBPLI की पूरी टीम और सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। समिति ने भविष्य में भी युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प लिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें