Wednesday, 12 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद सरस्वती शिशु मंदिर में आया सावन झूम के कार्यक्रम …
आया सावन झूम के कार्यक्रम में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
आया सावन झूम के कार्यक्रम में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महासमुंद

सरस्वती शिशु मंदिर में आया सावन झूम के कार्यक्रम में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में बालिका शिक्षा के तहत आया सावन झूम के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक, पूजन और हवन हुआ। छात्राओं ने सावन के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Aug 2026, 05:54 PM
महासमुंद
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में बालिका शिक्षा के तहत आया सावन झूम के कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर पूजन, हवन एवं आरती किया गया। पूजन में आदर्श शिक्षा मंडल समिति के उपाध्यक्ष संध्या शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा विद्यालय के दीदी/आचार्य, छात्र /छात्राएं एवं अभिभावकगण शामिल हुये।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी

पूजन के पश्चात् विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें याचना साहू एवं साथी द्वारा तोर हरियर लुगरा, यामिनी साहू एवं साथी द्वारा सावन में मोरनी, जीविका देवांगन एवं साथी द्वारा भीगी भीगी रातों में, वर्षा प्रजापति एवं साथी द्वारा बरसो रे मेघा, कुमकुम चक्रधारी एवं साथी द्वारा आगे है बरसात पीछे है तूफान, यामिनी साहू एवं वर्षा कन्नौजे द्वारा मेघा रे मेघा जैसे सावन पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। 

शिक्षित बालिका पूरे समाज का भविष्य सुधारती है

इसके पश्चात विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष संध्या शर्मा ने उद्बोधन में कहा कि बालिका शिक्षा बालिकाओं को साक्षर बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर, कुशल और सशक्त बनाता है। एक शिक्षित बालिका न केवल अपने बल्कि दो परिवारों और पूरे समाज का भविष्य सुधारती है। 

प्राचार्य ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा द्वारा कार्यक्रम को संपन्न कराने वाले दीदी/ आचार्य, कार्यक्रम में शामिल होने वाले अभिभावकों का आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वैष्णवी साहू एवं खुशी साहू द्वारा किया गया।

आयोजन में सभी का सहयोग रहा

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रभारी आचार्या मनोज साहू विद्यालय के बालिका शिक्षा प्रभारी दुर्गेशनंदनी चंद्राकर, सरोजनी साव, किरण सोनी, गुरवारी सोनी, निशा गोस्वामी, टिकेश्वरी चंद्राकर, सरोजनी साव, तारणी गोस्वामी, उत्तरा सिन्हा, रितु साहू, श्वेता साहू, साक्षी घोड़ीचोरी, नारायणी साहू, डॉली साहू एवं विद्यालय के समस्त दीदी/आचार्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें