Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › संभाग स्तरीय टेबल टेनिस में महासमुंद का शानदार प्…
राज्य स्तर के लिए चयनित महासमुंद के खिलाड़ी
राज्य स्तर के लिए चयनित महासमुंद के खिलाड़ी
महासमुंद

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस में महासमुंद का शानदार प्रदर्शन, 14 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

तिल्दा में आयोजित रायपुर संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महासमुंद के 27 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के बाद जिले के 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता में टीम प्रभारी दिव्या साहू के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 08:05 PM · अपडेट: 25 Sep 2026, 06:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

तिल्दा में आयोजित रायपुर संभाग स्तरीय टेबल टेनिस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 10 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महासमुंद जिले से जिला स्तर पर चयनित 27 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें से 14 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। महासमुंद के खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेलते हुए अपने प्रदर्शन से निर्णायकों का ध्यान खींचा। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले के 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

बीके बाहरा के खिलाड़ियों का दबदबा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीके बाहरा, विकासखंड बागबाहरा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में खास प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में अभिनव साहू, वेद पटेल और हुलेश्वर पटेल तथा बालिका वर्ग में माधुरी और मुस्कान सबर का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में यश कुमार, राहुल और सोमनाथ तथा बालिका वर्ग में सृष्टि डड़सेना और खिलेश्वरी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। अंडर-14 बालिका वर्ग में दुलारी नेताम का चयन हुआ है।

दिव्या साहू के नेतृत्व में टीम ने हासिल की सफलता

महासमुंद की टीम की सफलता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीके बाहरा की व्यायाम शिक्षिका श्रीमती दिव्या साहू की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने प्रतियोगिता में जनरल मैनेजर के रूप में पूरी टीम का नेतृत्व किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन देने के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना विद्यालय परिवार के साथ पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। विद्यालय परिवार ने श्रीमती दिव्या साहू को उनके सफल नेतृत्व के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों और विद्यालय परिवार ने दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बारमाल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा डीएन दीवान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य अंकित चंद्राकर सहित अजय चंद्राकर, हरिशंकर हिरवानी, भरत कुमार तंबोली, रमेश गिरी गोस्वामी, धर्मेंद्र साहू, घनश्याम साहू, यामिनी साहू, धनेश्वरी चंद्राकर, सुनीता साहू, योगिता कुरुवंशी, मंजू मशीनें और निशा पंडित ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी महासमुंद के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें