Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › विधायक कार्यालय में मना हरेली पर्व, कृषि औजारों क…
हरेली पर कृषि औजारों की पूजा करते विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व जनप्रतिनिधि
हरेली पर कृषि औजारों की पूजा करते विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व जनप्रतिनिधि
महासमुंद

विधायक कार्यालय में मना हरेली पर्व, कृषि औजारों की पूजा कर किसानों की खुशहाली की कामना

महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में हरेली पर्व मनाकर कृषि औजारों की पूजा की और किसानों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने हरेली को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक बताते हुए इसे सहेजने का आह्वान किया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 07:27 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 01:04 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया। उन्होंने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले औजारों और उपकरणों की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और किसानों की उन्नति की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद, एल्डरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना कर हरेली की खुशियां साझा कीं।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हरेली सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि संस्कृति, ग्रामीण जीवन और मेहनतकश किसानों की परंपरा से जुड़ी विरासत है। सावन में मनाए जाने वाले इस पर्व का किसानों के जीवन में विशेष महत्व है। हरेली पर कृषि औजारों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा की जाती है और अच्छी बारिश, बेहतर फसल तथा समृद्धि की कामना की जाती है।

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण अंचलों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हरेली पर मवेशियों की विशेष देखभाल की जाती है और उन्हें आटा से बनी लोंदी, नमक तथा औषधीय पत्तियों से तैयार सामग्री खिलाई जाती है। बच्चे गेंड़ी चढ़कर तो बालिकाएं फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों के जरिए पर्व की खुशियां मनाती हैं। ऐसी परंपराएं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करती हैं।

किसानों के हित में लगातार काम

विधायक ने कहा कि हरेली किसानों की मेहनत और उनके प्रति सम्मान का पर्व भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और आय बढ़ाने के लिए कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरेली पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि जारी होने से प्रदेश की माताओं-बहनों को भी आर्थिक संबल मिला है।

लोक परंपराओं को सहेजना जरूरी

सिन्हा ने कहा कि आधुनिक विकास के साथ अपनी लोक संस्कृति और छत्तीसगढ़ी विरासत को सहेजना भी जरूरी है। हरेली जैसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली मनाने और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने किसान, मजदूर, माताओं-बहनों सहित समस्त छत्तीसगढ़वासियों को हरेली पर्व की बधाई दी और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह (नानू भाई), भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, पार्षद सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी धनीराम यदु, प्रीति बादल मक्कड़, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजू चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, राहुल आवड़े, जितेंद्र ध्रुव, सूरज नायक, ईश्वरी संजय भोई, धनेंद्र चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, एल्डरमैन हनीश बग्गा, मोहन साहू, प्रभा साहू, लाल विजय सिंह, मधु यादव सहित दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, बादल मक्कड़ और अभिषेक पांडे उपस्थित थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें