Friday, 07 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सक्ती सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 90 लाख की ठगी, एक…
90 लाख की ठगी महिला समेत तीन गिरफ्तार
90 लाख की ठगी महिला समेत तीन गिरफ्तार
सक्ती

सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 90 लाख की ठगी, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले में बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत पर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Aug 2026, 01:50 PM
सक्ती
सक्ती जिले में बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत पर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से जुड़े होने का फायदा उठाकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। इसी सिलसिले में आरोपी महिला रेखा राठौर अपने परिचितों को बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत में दिलाने का भरोसा देती थी।

सस्ता सोना दिलाने का दिया झांसा

बताया जा रहा है कि रेखा राठौर ने सक्ती निवासी मूलचंद राठौर को भी कम कीमत में गिरवी रखा सोना दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए मूलचंद ने सौदे के लिए हामी भर दी और अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को रकम देना शुरू कर दिया। 

कई किस्तों में दिए 90 लाख रुपए

 पीड़ित मूलचंद राठौर ने आरोपियों को कई किस्तों में कुल 90 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद जब उसे सोना नहीं मिला और आरोपियों की ओर से लगातार टालमटोल की जाने लगी, तो उसे अपने साथ ठगी होने का संदेह हुआ।

ठगी का पता चलते ही पुलिस से की शिकायत

मामले की हकीकत सामने आने के बाद मूलचंद राठौर ने सक्ती पुलिस से शिकायत की। शिकायत में उसने पूरे घटनाक्रम और आरोपियों को दी गई रकम की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

रेखा राठौर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने रेखा राठौर और उसके दो साथियों अफरोज खान व सुभाष साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें