Satna Accident: रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सिंहपुर थाना क्षेत्र के कोटा गांव में कोटा नदी में नहाने गया 9 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बालक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लापता बालक की पहचान लवकुश पिता संत चौधरी (9 वर्ष) निवासी पवई, जिला पन्ना के रूप में हुई है।
नहाते समय गहरे पानी में डूबा लवकुश
जानकारी के मुताबिक, लवकुश अपनी नानी के घर कोटा गांव आया हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के ही एक बच्चे के साथ कोटा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक पानी में डूब गया। शाम तक तलाश में नहीं मिली सफलता घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
शाम तक नहीं मिला बालक का सुराग
इसके बाद पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू की। टीम ने कई घंटों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रविवार शाम तक बालक का कोई पता नहीं चल सका। नदी में तेज बहाव को देखते हुए घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पुल के पास जाल भी लगाया गया है, ताकि अगर बालक पानी के बहाव में आगे चला गया हो तो उसकी तलाश में मदद मिल सके।
सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान
सोमवार सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान अंधेरा होने के कारण रविवार देर शाम रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया है। टीम लगातार बालक की खोज में जुटी हुई है। वहीं, हादसे के बाद परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
