Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन श…
केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना 2026-27
केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना 2026-27
राज्य सरकार

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू, जानें पात्रता और अंतिम तिथि

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना 2026-27 का ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो गया है। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त और पोस्ट-मैट्रिक व टॉप क्लास हायर एजुकेशन के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

क
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 07:15 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:04 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षा सत्र 2026-27 में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीयन के लिए पोर्टल शुरू हो गया है। योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, कक्षा 11वीं एवं 12वीं सहित आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

छात्रवृत्ति के लिए ये विद्यार्थी होंगे पात्र

उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना आवश्यक है तथा उसके पास सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी और विगत वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। विद्यार्थी किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले रहा हो। प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तथा टॉप क्लास हायर एजुकेशन के लिए 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्री-मैट्रिक के आवेदन 31 अगस्त तक

पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 और संस्था सत्यापन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित है। वहीं पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तथा संस्था सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है।

आवेदन के बाद संस्था में जमा करना होगा प्रिंट

ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थी आवेदन का प्रिंट निकालकर निर्धारित तिथि से पहले संबंधित संस्था के प्रधान पाठक या प्राचार्य की अनुशंसा सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराएं। पोर्टल पर पंजीयन, संस्था पंजीयन अथवा संस्था केवायसी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें