Tuesday, 14 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
घटना : भिलाई स्कूल में छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच बेपटरी हुई मालगाड़ी : पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, जांच में जुटा रेलवे विभाग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार : ओम अस्पताल के पास 11.5 इंच का चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था आरोपी जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल दबोचा मास्टरमाइंड : फेरीवाले बन कर रहे थे करोड़ों के गांजा की तस्करी घटना : भिलाई स्कूल में छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच बेपटरी हुई मालगाड़ी : पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, जांच में जुटा रेलवे विभाग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार : ओम अस्पताल के पास 11.5 इंच का चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था आरोपी जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल दबोचा मास्टरमाइंड : फेरीवाले बन कर रहे थे करोड़ों के गांजा की तस्करी
W 𝕏 f
होम महासमुंद जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फ…
जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामान
जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामान
🔴 BREAKING महासमुंद

जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल

बसना पुलिस ने ग्राम पठियापाली में तालाब की मेड़ पर चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹8,050 नकद, ताश और चार बाइक समेत ₹88,050 का सामान जब्त किया।

कीर्तिमान न्यूज
14 Jul 2026, 07:45 AM
महासमुंद
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए तालाब की मेड़ पर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने मौके से नकदी समेत हजारों रुपये की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (12 जुलाई) को थाना बसना पुलिस की टीम टाउन और देहात पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पठियापाली के तालाब की मेड़ पर, महुआ पेड़ की आड़ में कुछ लोग ताश की गड्डी लेकर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं और 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे हैं। 

छापेमारी से मचा हड़कंप 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए बसना पुलिस ने तुरंत गवाहों को साथ लिया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। घेराबंदी कर पुलिस ने वहां जुआ खेल रहे सभी 8 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से कुल ₹8,050 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद किए। 

जुआरियों से जब्त किया गया समान  

इसके अलावा, मौके से जुआरियों की 4 पुरानी मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिनमें: एक बजाज प्लेटिना, एक हीरो सुपर स्प्लेंडर, दो टीवीएस एक्सल (TVS XL) शामिल हैं। जब्त की गई इन मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹80,000 बताई जा रही है। इस तरह पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल ₹88,050 मूल्य का मशरूका जब्त किया है। बसना पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, न्यायालय से न्यायिक रिमांड स्वीकृत कराकर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. पुरुषोत्तम जगत (उम्र 36 वर्ष), पिता: स्व. रामचरण जगत, निवासी: पठियापाली, थाना बसना।

  2. अंतर्यामी भोई (उम्र 40 वर्ष), पिता: हेमसागर भोई, निवासी: हबेकांटा, थाना बसना।

  3. ललित दास (उम्र 34 वर्ष), पिता: नंदु दास, निवासी: पीपलखूंटा, थाना बसना।

  4. हिरादास मानिकपुरी (उम्र 28 वर्ष), पिता: जगदीश मानिकपुरी, निवासी: पीपलखूंटा, थाना बसना।

  5. संतोष दास (उम्र 40 वर्ष), पिता: प्रेमदास, निवासी: पीपलखूंटा, थाना बसना।

  6. राजकुमार सुरलिया (उम्र 34 वर्ष), पिता: विजय सुरलिया, निवासी: बीटांगीपाली, थाना बसना।

  7. धनेश नाग (उम्र 37 वर्ष), पिता: जलसिंग नाग, निवासी: पठियापाली, थाना बसना।

  8. अजय साव (उम्र 38 वर्ष), पिता: हेमलाल साव, निवासी: चिर्राचुआं, थाना बसना।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें