Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग सनसनी : भिलाई में पति-पत्नी मृत, धमधा में युवक का…
दुर्ग में दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत
दुर्ग में दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत
दुर्ग

सनसनी : भिलाई में पति-पत्नी मृत, धमधा में युवक का पेड़ पर लटका शव मिला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र की है, जहां पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पत्नी का शव एक कमरे में और पति का शव दूसरे कमरे में फंदे से लटका मिला। दूसरी घटना धमधा क्षेत्र की है, जहां 23 वर्षीय युवक सुरेश साहू का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। वह सुबह घर से हैदराबाद जाने की बात कहकर निकला था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jun 2026, 05:08 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 04:45 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दर्दनाक घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। भिलाई और धमधा क्षेत्र में सामने आए इन मामलों में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदानगर कैंप-1 में रविवार सुबह एक घर के अंदर पति-पत्नी मृत पाए गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक जी वेंकटरमण मूर्ति (55) और उनकी पत्नी जी विद्यावती (52) एक ही घर में रहते थे। सुबह करीब 9 बजे वेंकटरमण मूर्ति की मां घर पहुंचीं तो उन्होंने पहले कमरे में बहू विद्यावती का शव देखा। इसके बाद अंदर के कमरे में बेटे का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला।

परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। छोटे बेटे मदन राव ने तुरंत वैशाली नगर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेर लिया और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि एक मोबाइल फोन मिला है, जिसे जांच के लिए अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर यह सामने आया है कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। साथ ही पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी सामने आ रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं कई राज

पुलिस को मिले मोबाइल फोन को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि कॉल डिटेल्स और चैट से घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सकता है। मृतक का बेटा ओडिशा से वापस आने वाला है, जिसके बाद जांच और तेज होगी।

दूसरी घटना धमधा थाना क्षेत्र की है, जहां 23 वर्षीय युवक सुरेश साहू का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक मिर्झापुर गांव का रहने वाला था।

परिजनों के अनुसार, सुरेश साहू सुबह करीब 6 बजे घर से बैग लेकर निकला था और उसने हैदराबाद जाने की बात कही थी। कुछ घंटों बाद उसका शव धमधा स्थित मरचुरी से करीब आधा किलोमीटर दूर पेड़ पर लटका मिला।

मौके से मिला मोबाइल और 20 रुपए का नोट

पुलिस ने घटनास्थल से शव नीचे उतारकर जांच शुरू की। मृतक की जेब से मोबाइल फोन और 20 रुपये का नोट मिला है। हालांकि वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के लिए युवक का लॉक मोबाइल सबसे महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मोबाइल खुलने के बाद उसकी आखिरी बातचीत और गतिविधियों से कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में फिलहाल आत्महत्या समेत सभी संभावित कारणों से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्य आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें