Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सूरजपुर सनसनी : युवक को फंसाकर महिलाओं ने की 3 लाख रुपये …
ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस कार्रवाई
ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस कार्रवाई
सूरजपुर

सनसनी : युवक को फंसाकर महिलाओं ने की 3 लाख रुपये की उगाही

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो महिलाओं ने एक युवक को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर उससे 3 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 May 2026, 05:39 PM
सुरजपुर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। भटगांव थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने एक युवक को पहले अपने जाल में फंसाया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने वीडियो वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से करीब 3 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जरही निवासी गणेश मिश्रा का कुछ वर्ष पहले दोनों महिलाओं से परिचय हुआ था। इसी पहचान का फायदा उठाकर महिलाओं ने उसे मिलने के लिए सूरजपुर बुलाया। यहां बातचीत और भरोसे का माहौल बनाकर युवक को शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में पहुंच गया, तब महिलाओं ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया।

बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के बाद दोनों महिलाओं ने युवक को लगातार फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। वे वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग करती रहीं।डर और बदनामी के कारण देता रहा पैसे

डर और बदनामी के कारण देता रहा पैसे

पीड़ित गणेश मिश्रा ने सामाजिक बदनामी और परिवार पर असर पड़ने के डर से महिलाओं की मांग मान ली। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने अलग-अलग समय में उससे करीब 3 लाख रुपये वसूल लिए। लंबे समय तक मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आखिरकार युवक ने भटगांव थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए भटगांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, पैसों के लेनदेन और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीओपी ने दी मामले की जानकारी

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पीड़ित और महिलाओं के बीच पहले से पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर महिलाओं ने युवक को बुलाया और नशे की हालत में उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर पैसे की उगाही की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या परिचित के बहकावे में आने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अश्लील फोटो या वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें