Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Shahdol Murder Case: खेत में बने घर पर अकेली रह र…
Shahdol murder case investigation(Image Source: social media)
Shahdol murder case investigation(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Shahdol Murder Case: खेत में बने घर पर अकेली रह रही विधवा महिला की हत्या, सिर पर वार कर आरोपी फरार,जांच में जुटी पुलिस

Shahdol Murder Case: खेत में बने घर में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा महिला प्रेम बाई अहिरवार की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपी ने रात में सिर पर भारी वस्तु से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 01:23 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shahdol Murder Case: एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सीधी थाना क्षेत्र के दरैन बाहा टोला गांव में खेत के बीच बने घर में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपी ने रात के समय महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

खेत में अकेले रहती थीं मृतका

मृतका की पहचान प्रेम बाई अहिरवार, पति स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति शिक्षक थे और उनकी मृत्यु के बाद प्रेम बाई खेत में ही घर बनाकर अकेले रह रही थीं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा देवशरण अहिरवार गांव के पुराने मकान में रहता है। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत ने बताया कि रात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर हमला किया, जिसमें गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, वारदात की वजह और आरोपी तक पहुंचने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना वाली रात महिला के घर के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही हुई थी या नहीं। 
खेत में बने घर में अकेली रह रही महिला की हत्या से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह और आरोपी के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें