Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Shajapur Bus Accident : डिवाइडर से टकराकर बुरी तर…
Sleeper bus accident on highway(Image Source: AI Photo)
Sleeper bus accident on highway(Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Shajapur Bus Accident : डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्लीपर बस, 32 यात्री घायल

Shajapur Bus Accident: नेशनल हाईवे-52 पर स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 32 यात्री घायल हुए, जबकि ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
06 Sep 2026, 01:04 PM
मध्यप्रदेश
Shajapur Bus Accident: नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर में तेज रफ्तार से आ रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 32 यात्री घायल हो गए। वहीं ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पाटीदार ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुना से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान टुकराना जोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बस का अगला हिस्सा चकनाचूर

इसी दौरान शाजापुर बायपास पर टुकराना जोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में फंसा था ड्राइवर हादसे के बाद ड्राइवर बस के अंदर ही फंस गया था। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। 

32 यात्री घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे में ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार करीब 32 यात्रियों को भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही लालघाटी और सुनेरा थाना पुलिस की डायल-112 टीमें मौके पर पहुंचीं। हाईवे-1033 की टीम ने भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। 

ड्राइवर-क्लीनर इंदौर रेफर

सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और क्लीनर को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें