Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम धर्म Shakti Kalash Rath Yatra: 108 कुंडीय गायत्री महाय…
Launch of the Shakti Kalash Rath Yatra (Image Source: Keertiman Media)
Launch of the Shakti Kalash Rath Yatra (Image Source: Keertiman Media)
धर्म

Shakti Kalash Rath Yatra: 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए शक्ति कलश रथ रवाना

Shakti Kalash Rath Yatra: 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य-समृद्धि गायत्री महायज्ञ के प्रचार-प्रसार के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से लाए गए शक्ति कलश रथ की ग्राम भ्रमण यात्रा प्रारंभ हुई। स्थानीय गायत्री मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद रथ को रवाना किया गया। रथ सितंबर से अक्टूबर तक गायत्री परिवार की विभिन्न इकाइयों के ग्रामों में भ्रमण कर महायज्ञ का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। शुभारंभ अवसर पर गायत्री परिवार के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कीर्तिमान नेटवर्क | मयंक शर्मा
18 Sep 2026, 09:35 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shakti Kalash Rath Yatra: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य-समृद्धि गायत्री महायज्ञ के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से लाए गए शक्ति कलश की ग्राम भ्रमण रथ यात्रा आज से प्रारंभ हुई। यह रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर आगामी महायज्ञ का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। शक्ति कलश रथ यात्रा का शुभारंभ स्थानीय गायत्री मंदिर से किया गया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गायत्री परिजनों ने विधिवत कलश एवं रथ का पूजन कर उसे रवाना किया।

शक्ति कलश रथ का विभिन्न ग्रामों में तिथिवार होगा भ्रमण  

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम चरण में शक्ति कलश रथ गायत्री परिवार की विभिन्न इकाइयों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में तिथिवार भ्रमण करेगा। कार्यक्रम के अनुसार बटोरा इकाई में 17 एवं 18 सितंबर, खोपली में 19 एवं 20 सितंबर, भलेसर में 21 एवं 22 सितंबर, नर्रा में 23 एवं 24 सितंबर, उखरा में 25 एवं 26 सितंबर, देवरी में 27 एवं 28 सितंबर, कुसमी में 29 एवं 30 सितंबर, बाघामुड़ा में 1 एवं 2 अक्टूबर, मुनगासेर में 3 एवं 4 अक्टूबर, गांजर में 5 एवं 6 अक्टूबर, भुरकोनी में 7 एवं 8 अक्टूबर, शिकारीपाली में 9 एवं 10 अक्टूबर, सराईपाली में 11 एवं 12 अक्टूबर, दाबपाली में 13 एवं 14 अक्टूबर, गबौद में 15 एवं 16 अक्टूबर, खल्लारी में 17 अक्टूबर, चरौदा में 21 एवं 22 अक्टूबर, बोकरामुड़ा में 23 एवं 24 अक्टूबर तथा कसेकेरा इकाई में 25 एवं 26 अक्टूबर को रथ का भ्रमण होगा। इसके बाद शक्ति कलश रथ 27 अक्टूबर से बागबाहरा इकाई क्षेत्र में भ्रमण करेगा।

ये रहे उपस्थित 

शुभारंभ अवसर पर स्थानीय गायत्री परिवार के विश्वनाथ अग्रवाल, प्रभुदयाल अग्रवाल, केशव चंद्राकर, राम सिंह साहू, जनकराम साहू, दानवीर शर्मा, तुकाराम साहू, मनीष अग्रवाल, नंदकुमार नेगी, अशोक विश्वकर्मा, नारायण सिंह ठाकुर, नारायण साहू, लक्ष्मण बजाज, हरीश दुबे, मदन पटेल, सीताराम पटेल, माया देवी अग्रवाल, बसंती अग्रवाल, शशिप्रभा साहू, कुमारी साहू, निर्मला साहू, लक्ष्मी नेगी, रिंपा सोनवाने, मनहरण साहू, भागवत दीवान, सुखन साहू, खगेश्वर, अक्षय साहू, कुमार तांडे, छन्नू साहू, बुधिया साहू सहित महासमुंद से शांतु साहू एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिजन, नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें