Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म Ganesh Utsav Mahasamund: जयघोष के साथ जगह-जगह आति…
Mahasamund Ganesh Utsav celebration (Image Source: Keertiman Media)
Mahasamund Ganesh Utsav celebration (Image Source: Keertiman Media)
धर्म Featured

Ganesh Utsav Mahasamund: जयघोष के साथ जगह-जगह आतिशी स्वागत, कीर्तिमान में भी विराजे विघ्नहर्ता

Ganesh Utsav Mahasamund: शहर में गणेश उत्सव की शुरुआत भक्ति और उल्लास के साथ हुई। विभिन्न क्षेत्रों में भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। वहीं कीर्तिमान मीडिया कार्यालय में भी भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा और हवन का आयोजन किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
15 Sep 2026, 12:24 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganesh Utsav Mahasamund: गणेश उत्सव के पावन पर्व पर सोमवार, 14 सितंबर को महासमुंद शहर भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में गणपति बाप्पा मोरया के जयघोष, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू हो गया। प्रमुख पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। गंज पारा, बाजार चौक, गुरुद्वारा चौक, पुराना रावण भाठा, रायपुर रोड और मलेरिया ऑफिस परिसर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य प्रतिमाएं और आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहीं पारंपरिक सजावट तो कहीं आधुनिक डिजिटल लाइटिंग और भव्य पंडालों ने गणेश उत्सव की रौनक बढ़ा दी है।
गंज पारा में विराजित श्री गणेश 

दस दिनों तक गूंजेगी भक्ति और संस्कृति की धुन

गणेश उत्सव के आगामी दस दिनों तक शहर के विभिन्न पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते पंडाल और आरती से गूंजता वातावरण शहर को उत्सव के रंग में रंग रहा है। पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए संध्या आरती के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था भी की जा रही है।

कीर्तिमान मीडिया कार्यालय में विधि-विधान से हुआ गणेश पूजन

गणेश उत्सव की इस आस्था में कीर्तिमान मीडिया कार्यालय भी सहभागी बना। 14 सितंबर को कार्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ विशेष पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। कीर्तिमान मीडिया के फाउंडर डॉ. नीरज गजेंद्र ने संस्थान के सहयोगियों के साथ पूजक आचार्य के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर कीर्तिमान के संपादक संदीप सिन्हा, हेमकुमार सिन्हा, नरेन्द्र साहू, गीतांजलि वर्मा, लक्ष्मी साहू, कवलजीत गुरूदत्ता, यशोदा साहू, धनेश्वरी साहू, सती दीवान, रोशनी पटेल, शिवा सिदार, केशव सिन्हा, उमेश वर्मा, भैरव साहू, रामेश्वर सिन्हा, सुरेन्द्र ध्रुव, मधुरी यदु सहित कार्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें