नाला पार करते समय हुआ हादसा
घर के पास पड़ने वाले नाले को पार करते समय अचानक तेज बारिश के कारण पानी का बहाव बढ़ गया। नाले में पानी का दबाव इतना अधिक था कि छात्रा खुद को संभाल नहीं पाई और तेज धार में बह गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
बैग मिलने से तेज हुई तलाश
पूरी रात चला खोज अभियान, पेड़ में फंसा मिला बैग प्रियंका के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और सरई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर नाले और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक खोजबीन की। तलाशी अभियान के दौरान नाले के पास एक पेड़ की झाड़ियों में छात्रा का स्कूल बैग फंसा हुआ मिला।
तलाश के बाद नाले से मिला शव
बैग मिलने के बाद पुलिस और बचाव टीम ने उसी दिशा में तलाश तेज कर दी। नाले से बरामद हुआ शव, परिवार में पसरा मातम कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने नाले से प्रियंका का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।हादसे से गांव में शोक की लहर
स्कूल से घर लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। बेटी की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
बारिश के मौसम में नदी-नाले उफान पर आने के कारण प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील करता रहा है। स्थानीय लोगों ने भी बारिश के दौरान ऐसे जलभराव वाले रास्तों से गुजरने में सतर्कता रखने की बात कही है।

