Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम महासमुंद बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ…
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त

पटेवा पुलिस ने टुरीडीह-गोंगल मार्ग पर कार्रवाई करते हुए बाइक से अवैध देशी शराब ले जा रहे आरोपी नरेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 31 पौवा देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रकाशित: 08 Aug 2026, 12:01 PM · अपडेट: 24 Sep 2026, 10:55 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पटेवा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टुरीडीह-गोंगल रोड पर घेराबंदी कर बाइक की डिग्गी से अवैध देशी शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त की शाम पटेवा थाना पुलिस की टीम गश्त और अवैध गतिविधियों की जांच के सिलसिले में देहात भ्रमण पर निकली थी। 

नाकेबंदी कर किया गिरफ्तार 

इसी दौरान गश्त टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की बजाज पल्सर बाइक (क्रमांक CG-06 HG-2647) से पचरी की तरफ से गोंगल गांव की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र गवाहों को साथ लिया और टुरीडीह-गोंगल मार्ग पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद पल्सर बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोक लिया गया। 

गाड़ी के डिग्गी से अवैध शराब जब्त 

पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश यादव (42 वर्ष), निवासी ग्राम बेलपारा खम्हारमुड़ा (थाना पटेवा) बताया। जब पुलिस ने नियमानुसार बाइक की तलाशी ली, तो डिग्गी के अंदर से 31 पौवा सुपर 36 प्लेन देशी शराब (कुल मात्रा 5,580 एमएल, अनुमानित कीमत ₹2,480) बरामद हुई। शराब के परिवहन के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज और लाइसेंस की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। 

गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई 

पुलिस ने तत्काल शराब और तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹90,000) को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी नरेश यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें