Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गि…
अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी
अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी
महासमुंद

तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त

महासमुंद के बलौदा थाना पुलिस ने ग्राम किसडी में कार्रवाई करते हुए 170 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर शराब, बिना नंबर स्कूटी और मोबाइल समेत करीब 94 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
27 Jul 2026, 07:44 AM
महासमुंद
महासमुंद जिले के बलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम किसडी के मेन रोड स्थित नर्सरी के पास दबिश देकर 170 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर की नीले रंग की जुपीटर स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम किसडी में घेराबंदी की। कुछ देर बाद बलौदा की ओर से आ रही संदिग्ध स्कूटी को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम कौशिक चौहान, पिता मनबोध चौहान(26), निवासी जोगनीपाली, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद बताया।

170 लीटर देशी महुआ शराब जब्त 

तलाशी के दौरान स्कूटी और उसमें रखे थैलों से 170 लीटर देशी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 34 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की जुपीटर स्कूटी, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये तथा एक मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है, को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें