Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बन…
Chhattisgarh police arrest accused youth case(Image Source: Keertiman Media)
Chhattisgarh police arrest accused youth case(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Social Media Crime Case: डोंगरगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी रोशन सोमुनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 01:03 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Social Media Crime Case: डोंगरगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का भरोसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। डोंगरगढ़ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन सोमुनिया (32 वर्ष), पिता महेश सोमुनिया, निवासी गोकुल नगर, वार्ड शिव मंदिर के पास, बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में उसकी आरोपी रोशन सोमुनिया से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने भी इस रिश्ते के लिए सहमति जताई। इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे।

डोंगरगढ़ बुलाकर होटल में ठहरने का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने युवती को मिलने के लिए डोंगरगढ़ बुलाया था। 30 नवंबर 2025 को दोनों की मुलाकात हुई और रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल अशोका लॉज में ठहरे। युवती का आरोप है कि आरोपी द्वारा शादी का वादा किए जाने के बाद दोनों के बीच संबंध बने। पुलिस के मुताबिक, दोनों 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होटल अशोका लॉज में रहे। इसके बाद 1 दिसंबर की शाम वे डोंगरगढ़ के ही होटल सागर पैलेस चले गए। दोनों करीब तीन दिनों तक साथ रहे।

परिजनों से शादी की बात करने का दिया भरोसा

शिकायत के अनुसार, डोंगरगढ़ से लौटने के बाद भी आरोपी और युवती के बीच बातचीत जारी रही। आरोपी ने युवती के परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया और शादी के लिए अपने परिवार को लेकर आने की बात कही। पीड़िता के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को आरोपी ने फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। उसने युवती से अपने परिवार की पसंद के अनुसार शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी भेजा गया जेल

पीड़िता की रिपोर्ट पर डोंगरगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें