Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए विधानसभ…
महासमुंद में महारुद्राभिषेक करते डॉ. रमन सिंह व विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
महासमुंद में महारुद्राभिषेक करते डॉ. रमन सिंह व विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
रायपुर संभाग

महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

महासमुंद में श्रावण मास के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधायक परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
05 Aug 2026, 07:54 PM
महासमुंद

श्रावण मास के पावन अवसर पर महासमुंद में आयोजित एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं उनके परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया। पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

डॉ. रमन सिंह के आगमन पर विधायक कार्यालय में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के बाद वे सीधे पूजा स्थल पहुंचे, जहां चल रहे महारुद्राभिषेक, आरती और हवन-पूजन में शामिल हुए। पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

10 वर्षों से लगातार हो रहा है आयोजन

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार की ओर से विशाल मेगा मार्ट परिसर एवं विधायक कार्यालय के पीछे पिछले 10 वर्षों से श्रावण मास में एक माह तक महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन का आयोजन कराया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन सुबह पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उसका अभिषेक किया जाता है, जबकि शाम को वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन संपन्न होता है।

आयोजकों के अनुसार श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया रुद्राभिषेक

मंगलवार को आयोजित विशेष पूजा में डॉ. रमन सिंह ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार के साथ भगवान शिव का दुग्ध, जल एवं पूजन सामग्री से अभिषेक किया। इसके बाद आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। श्रावण मास के कारण धार्मिक आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। हवन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, वरिष्ठ नेता मोतीलाल साहू, निरंजना शर्मा, मोनिका साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, बंटी शर्मा, संदीप घोष, हरवंश सिंह (नानू भाई), एम.आर. विश्वनाथन, राधेश्याम साहू, पार्वती साहू, श्याम साकरकर, प्रकाश शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, स्मिता चंद्राकर, किरण ढीढी, चुनेश्वरी साहू, लाल विजय सिंह, हनीश बग्गा, माखन पटेल, शुभ्रा शर्मा, पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, सुनीता साहू, लक्ष्मी साहू, दिनेश रूपरेला, पुष्पांजलि, दुर्गा सार्वा, दुर्गा चंद्राकर, भगवती करकसे, शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, अमित साहू, अभिषेक पांडे, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें