Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Guru Gaurav Samman: मौन समर्पण को मिला सम्मान, आर…
Kavita Verma teacher award selection(Image Source: Keertiman Media)
Kavita Verma teacher award selection(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Guru Gaurav Samman: मौन समर्पण को मिला सम्मान, आरंग की कविता वर्मा बनीं गुरु गौरव सम्मान की हकदार

Guru Gaurav Samman: छत्तीसगढ़ के 130 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें आरंग विकासखंड की शिक्षिका कविता वर्मा भी शामिल हैं। वे शासकीय प्राथमिक शाला कुरूद (बाराडेरा) में कार्यरत हैं और आरंग से चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं। उनके समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Sep 2026, 04:37 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 01:58 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Guru Gaurav Samman: “सम्मान उनका, जो बिना शोर किए समाज को गढ़ रहे हैं।” इसी भावना को केंद्र में रखकर बालोद में 27 सितंबर को दिए जाने वाले गुरु गौरव सम्मान 2026 के लिए छत्तीसगढ़ के 130 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें आरंग विकासखंड से कविता वर्मा का चयन हुआ है। वे शासकीय प्राथमिक शाला कुरूद (बाराडेरा) में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। आरंग विकासखंड से इस सम्मान के लिए चयनित होने वाली वे एकमात्र शिक्षिका हैं। 
कविता वर्मा का चयन उन शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है, जो बिना किसी दिखावे के अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए बच्चों के भविष्य को आकार दे रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में शिक्षा की अलख जगाना और बच्चों में सीखने की ललक पैदा करना केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के निर्माण का कार्य है। 

शिक्षा के क्षेत्र में सेवाभाव की पहचान

कविता वर्मा का सम्मान के लिए चयन इसी सतत समर्पण और सेवाभाव की पहचान माना जा रहा है।कविता वर्मा का चयन केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि कुरूद (बाराडेरा) की शाला, आरंग विकासखंड और उन तमाम शिक्षकों का गौरव है, जो सीमित संसाधनों के बीच भी बच्चों के सपनों को उड़ान देने में जुटे हैं। 

क्षेत्र में खुशी का माहौल, मिली बधाइयां

उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने कविता वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों के मौन परिश्रम को समाज के सामने पहचान देते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें