Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Seva Sankalp Abhiyaan: लखौली स्कूल में बच्चों ने …
Painting and Speech Competition ( Image Source - Keertiman Media )
Painting and Speech Competition ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Seva Sankalp Abhiyaan: लखौली स्कूल में बच्चों ने कला और भाषण से दिया, जागरूकता का संदेश

Seva Sankalp Abhiyaan: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 03:59 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyaan: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मकसद विद्यार्थियों में बौद्धिक व रचनात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शेखर साहू (अध्यक्ष/सदस्य, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति) और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की।

शिक्षा के साथ रचनात्मकता भी जरूरी: प्राचार्य 

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य राज्यश्री गुप्ता और मुख्य अतिथि ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किताबी पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। 'सेवा संकल्प अभियान' बच्चों को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देता है। 

विद्यार्थियों ने कला और विचारो से सामाजिक संदेश दिए 
चित्रकला में दिखा पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश 

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और 'मानव सेवा' जैसे विषयों पर एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। रंगों के जरिए जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देखकर वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए।

भाषण में गूंजे विवेकानंद और गांधी जी के विचार 

भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने 'सेवा संकल्प और हमारा दायित्व' विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों का जिक्र करते हुए वंचित वर्ग की मदद और देश के विकास में योगदान देने की बात कही। विद्यार्थियों के तर्कों और आत्मविश्वास ने जजों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया। 

स्थानीय जनप्रतिनिधि और शिक्षक रहे मौजूद 

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से बूथ प्रभारी तोरण साहू, डालेश साहू, पूनम प्रजापति और त्रिभुवन यादव मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का फूल-गुच्छों से स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता मंजुलता पटेल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ व्याख्याता स्वर्णलता पात्रे, प्रीति गुप्ता सहित पूरे स्टाफ का सहयोग रहा। अंत में सुश्री अंजना खुटियारे ने सभी का आभार जताया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें