Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार sports competition: मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाड़ियों क…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

sports competition: मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

sports competition: बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाड़ियों का चयन जगदलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हैंडबॉल में 4 और एथलेटिक्स में 5 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
12 Sep 2026, 03:06 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
sports competition: बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। जगदलपुर में 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के कुल 9 खिलाडि़यों का चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हैंडबॉल विधा में 4 खिलाडि़यों का चयन किया गया है, जिनमें रूपेश कुमार, विकास, अमिताभ एवं युवराज सिंह शामिल हैं। वहीं एथलेटिक्स विधा में 5 खिलाडि़यों का चयन हुआ है, जिसमें सतीश कुमार मरकाम, रंगलाल, जॉन अब्राहम टोप्पो, निलेश एवं राहुल शामिल हैं।

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं

चयनित सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 15 सितंबर 2026 को जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। खिलाडि़यों से उम्मीद है कि वे राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मनेन्द्रगढ़ जिले और बालक क्रीड़ा परिसर का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर मीना प्रजापति, क्रीड़ा अधिकारी, बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ ने चयनित खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाडि़यों को प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास, खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मनेन्द्रगढ़ के खिलाड़ियों का सम्मान

खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर विनोद जायसवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनेन्द्रगढ़, किशोर दास, प्रेम स्मेल टोप्पो, शिव कुमार चौधरी एवं रणधीर ठाकुर ने भी चयनित खिलाडि़यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के ये प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनेन्द्रगढ़ जिले का गौरव बढ़ाएंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें