उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के चौथे दिन सुकमा शहर में मिशन अमृत 2.0 के तहत बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पेयजल आपूर्ति संबंधी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के तहत शबरी नदी पर निर्माणाधीन इंटेक-वेल और शहर में पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार के कार्यों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कर जनवरी 2027 से सुकमा में मिशन अमृत की योजना के तहत जल की नियमित आपूर्ति शुरू की जाए। केंद्र सरकार की मिशन अमृत 2.0 के तहत नगर पालिका द्वारा 86 करोड़ रुपए की लागत से सुकमा शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कुम्हाररास में 11.62 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। करीब 10 एकड़ क्षेत्र में बन रहे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल मैदान, एथलेटिक्स ट्रैक, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, प्रशासनिक भवन, बॉक्स-क्रिकेट और स्वीमिंग-पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे सुकमा की युवा खेल प्रतिभाओं को सर्वसुविधायुक्त अधोसंरचना मिलेगी। अब तक इसका लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
जल आपूर्ति
पेयजल व्यवस्था
नगर पालिका द्वारा केंद्र सरकार की मिशन अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 86 करोड़ रुपये की लागत से सुकमा शहर की पेयजल व्यवस्था का व्यापक विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का करीब 54 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। योजना के पूर्ण होने के बाद शहर की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर जल प्रबंधन की व्यवस्था विकसित होगी।
गुणवत्ता से समझौता
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आधुनिक मंच
करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल मैदान, एथलेटिक्स ट्रैक, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट सुविधा, स्वीमिंग पूल, प्रशासनिक भवन और अन्य खेल अधोसंरचनाएं विकसित की जा रही हैं। वर्तमान में परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके निर्माण से सुकमा के युवाओं और उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
