Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम खेल जिले को बड़ी उपलब्धि: 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय शालेय र…
चयनित खिलाडी
चयनित खिलाडी
खेल

जिले को बड़ी उपलब्धि: 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयनित

महासमुन्द जिले के 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं, जो 6 से 10 अप्रैल तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित होगी। 17 वर्ष की बालक वर्ग प्रतियोगिता 6-7 अप्रैल और 14 वर्ष की बालक-बालिका प्रतियोगिता 9-10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। 17 वर्ष में पब्लिक स्कूल तुमगांव के कुणाल जांगडे और अजय साहू, शास. हायर सेकंडरी स्कूल बेलसोंडा की प्रियंका साहू, और तुशदा की वेदिका ध्रुव का चयन हुआ है। 14 वर्ष में यथार्थ रात्रे, झलक ध्रुव, भूमि यादव और रजनी खड़िया का नाम शामिल है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 05 Apr 2026, 10:24 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन भुवनेश्वर ओडिशा में दिनांक 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की 14 वर्ष एवं 17 वर्ष बालक एवं बालिका टीम शामिल होगी। 17 वर्ष की प्रतियोगिता दिनांक 6 से 7 अप्रैल को तथा 14 वर्ष की प्रतियोगिता 9 से 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।  
17 वर्ष बालक वर्ग में पब्लिक स्कूल तुमगांव से कुणाल जांगडे एवं अजय साहू, शास. हायर सेकंडरी स्कूल बेलसोंडा से प्रियंका साहू एवं शास. हायर सेकंडरी स्कूल तुशदा से वेदिका ध्रुव शामिल है। 
14 वर्ष में पब्लिक स्कूल तुमगांव से यथार्थ रात्रे एवं झलक ध्रुव, पीएम श्री तुमगांव से भूमि यादव एवं मिडिल स्कूल तुशदा से रजनी खड़िया राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। जिले से डॉ. सुनील कुमार भोई एवं अंजू प्रजापति व्यायाम शिक्षक शामिल होंगे। 
ज़िले को किया गौरवान्वित
डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि खेल मैदान तुमगांव से भावेश निषाद, समीर यादव, शिवानी बघेल, प्रांजलि भारती ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के 19 वर्ष में भाग लेकर ज़िले को गौरवान्वित किया है। 
बने उपविजेता
इस साल ओपन प्रतियोगिता में अंडर 15 आयु वर्ग में जिले के बालक एवं बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, साथ ही छत्तीसगढ़ रग्बी एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर प्रतियोगिता दुर्ग में महासमुंद जिले ने उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया था। 
मिली क़ामयाबी
अजय साहू ने ग्वालियर मध्य प्रदेश, पटना बिहार एवं गांधी नगर गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके है। डॉ. सुनील कुमार भोई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में पदस्थ व्यायाम शिक्षक के मार्गदर्शन एवं खेल का नियमित अभ्यास करने से राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में चयनित होने में कामयाब हुए। जिसके लिए तुमगांव, बेलसोंडा एवं तुशदा विद्यालय परिवार एवं संघ व परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। 
खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के 8 खिलाड़ियों के चयन होने पर महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी, प्राचार्य कमलेश्वरी साहू, जीवनलाल साहू, यू आर साहू, डोलेश होता, कामता प्रसाद साहू, इंद्राणी भास्कर, जगदीश धीवर, जिला संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें