Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद आत्मनिर्भरता की ओर कदम : कृषि महाविद्यालय के विद्…
700 पौधों के साथ कृषि महाविद्यालय के छात्र
700 पौधों के साथ कृषि महाविद्यालय के छात्र
महासमुंद

आत्मनिर्भरता की ओर कदम : कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तैयार किए 700 से अधिक फलदार और सजावटी पौधे

महासमुंद स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में उद्यानिकी नर्सरी प्रबंधन के अंतर्गत द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने 700 से अधिक फलदार और सजावटी पौधे तैयार किए। NEP-2020 के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक नर्सरी प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए व्यवहारिक कौशल प्रदान करना था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 08:18 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:43 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद (जिला–महासमुंद) में उद्यानिकी नर्सरी प्रबंधन विषय के अंतर्गत द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न फलदार एवं सजावटी (ऑर्नामेंटल) पौधों के लगभग 700 पौधे पॉलीबैग में तैयार किए गए। 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रावधानों के अनुरूप विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से निर्धारित संख्या से अधिक पौधे तैयार किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक उद्यानिकी नर्सरी प्रबंधन की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों से परिचित कराना, गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने का प्रशिक्षण देना तथा उन्हें उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। 

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में हुआ प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने रोपण माध्यम तैयार करने, पौध उत्पादन, पौधों की देखभाल, सिंचाई, पोषण प्रबंधन तथा आधुनिक नर्सरी तकनीकों का व्यवहारिक ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी. सी. चौरसिया (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. ओकेश चंद्राकर (सहायक प्राध्यापक) के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने की आधुनिक तकनीकों, उद्यानिकी नर्सरी प्रबंधन तथा उद्यानिकी आधारित स्वरोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।

कौशल आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

महाविद्यालय की यह पहल कौशल-आधारित, अनुभवात्मक एवं व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे विद्यार्थियों में आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों के प्रति दक्षता विकसित होगी। साथ ही आत्मनिर्भरता, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना को भी नई मजबूती मिलेगी, जिससे भविष्य में वे रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी विकसित कर सकेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें