Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी
W 𝕏 f
होम महासमुंद सुरक्षा की ओर कदम : हेलमेट बना जीवन रक्षा का संदे…
निःशुल्क हेलमेट वितरित करते पुलिस अधिकारी
निःशुल्क हेलमेट वितरित करते पुलिस अधिकारी
महासमुंद

सुरक्षा की ओर कदम : हेलमेट बना जीवन रक्षा का संदेश, सरायपाली में चला सड़क सुरक्षा अभियान

महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी महासंघ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिवारों ने अपने अनुभव साझा कर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।

प्रकाशित: 24 Jul 2026, 07:43 AM · अपडेट: 03 Aug 2026, 01:21 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस ने सरायपाली व्यापारी महासंघ के सहयोग से थाना सरायपाली परिसर में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। 
कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इनमें सड़क दुर्घटनाओं में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के सदस्य भी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एसडीओपी ललिता मेहेर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर व्यापारी महासंघ से भोज अग्रवाल ,विनोद जैन व अन्य पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। 

परिजनों ने साझा किए अपने अनुभव 

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय की गई छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन जाती है। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों को भावुक करने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर संदेश भी दिया। हेलमेट वितरण के साथ दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हमेशा हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित वाहन संचालन की शपथ दिलाई गई। 

हेलमेट सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने से होने वाली अधिकांश मौतों को हेलमेट के नियमित उपयोग से रोका जा सकता है।

पहले भी जनजागरूकता अभियानों में दिए सहयोग 

इस दौरान वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी सड़क सुरक्षा से जुड़े जनजागरूकता अभियानों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें