Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय STF Inspector Rape Case:  STF इंस्पेक्टर पर दुष्क…
STF इंस्पेक्टर केस
STF इंस्पेक्टर केस
राष्ट्रीय

STF Inspector Rape Case:  STF इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म केस में नया मोड़, महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

STF Inspector Rape Case: भोपाल STF निरीक्षक आनंद कुमार पर दर्ज दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है। शिकायतकर्ता महिला ने शारीरिक शोषण से इनकार करते हुए ग्वालियर पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाकर FIR दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
24 Aug 2026, 12:29 PM
मध्य प्रदेश

STF Inspector Rape Case: भोपाल में पदस्थ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के निरीक्षक आनंद कुमार पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में दो दिन बाद ही नया मोड़ आ गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाली 34 वर्षीय महिला ने मीडिया के सामने आकर अपने पहले के आरोपों से अलग बयान दिया है। महिला ने ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह और महिला थाने में पदस्थ रश्मि भदौरिया पर दबाव बनाकर एफआईआर दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया से चर्चा करते हुए महिला ने बताया कि एसटीएफ निरीक्षक आनंद कुमार के साथ उसके पहले से पारिवारिक संबंध हैं, जो आज भी कायम हैं। महिला के मुताबिक, उसने अपने पिता के कहने पर पुलिस में शिकायत आवेदन दिया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया था।

महिला का दावा- आनंद कुमार से हैं पारिवारिक संबंध

उसने अपने साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक शोषण होने की बात से इनकार किया है। महिला का कहना है कि मामले को समाप्त करने के लिए उसने पुलिस को शपथ पत्र (Affidavit) भी सौंपा था। इसके बावजूद पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और दबाव बनाकर मामले में एफआईआर दर्ज की गई। महिला ने इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

2022 की बताई गई थी घटना

पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, घटना वर्ष 2022 की बताई गई थी। उस समय आनंद कुमार ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर तैनात थे। दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पारिवारिक विवाद के दौरान आनंद कुमार ने महिला से संपर्क किया और मदद का भरोसा दिया।

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का था आरोप

एफआईआर में आरोप था कि आनंद कुमार ने अपनी पत्नी के कैंसर से पीड़ित होने और उसकी मृत्यु के बाद शादी करने की बात कहकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार किए जाने पर महिला की ओर से पुलिस में शिकायत किए जाने की बात सामने आई थी।

अब महिला द्वारा अपने पूर्व आरोपों से अलग बयान देने और पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालकर कार्रवाई कराने का आरोप लगाने के बाद मामला नया मोड़ ले चुका है। महिला के इन दावों की आधिकारिक जांच और पुलिस पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

और भी पढ़े:-

https://keertiman.com/hi/article/girl-raped-pretext-marriage-poisoned-death-agniveer-youth-arrested

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें