Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट स्टोक्स का जुझारू शतक : संन्यास के महीनेभर बाद मै…
बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करते हुए
बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करते हुए
क्रिकेट

स्टोक्स का जुझारू शतक : संन्यास के महीनेभर बाद मैदान पर लौटे, हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए जड़ा धमाकेदार शतक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे कप में अपने जुझारू खेल का शानदार उदाहरण पेश किया। डरहम की ओर से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट के बावजूद उन्होंने डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 108 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। स्टोक्स का यह लिस्ट-ए करियर का 10वां शतक है।

प्रकाशित: 22 Jul 2026, 08:41 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 11:34 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें मैदान का 'असली फाइटर' क्यों कहा जाता है। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट के दौरान अचानक ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को संन्यास की खबर देकर हैरान करने वाले स्टोक्स अब फिर से बल्ले के साथ मैदान पर उतरे—और उतरते ही अपनी पुरानी लय दिखा दी। 
इंग्लैंड के वनडे कप में डरहम की ओर से खेलते हुए स्टोक्स ने डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को एक मुश्किल मुकाबले में जीत दिला दी।डर्बीशायर से मिले 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरहम के लिए पूर्व कप्तान स्टोक्स चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। 

दर्द के बाद भी नाबाद 108 रन

एक तरफ वह हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें दौड़ने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन दूसरी तरफ उनका इरादा टीम को जीत दिलाने का था। दर्द को दरकिनार करते हुए स्टोक्स ने 115 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के जमाते हुए नाबाद 108 रनों की जुझारू पारी खेली। यह स्टोक्स के लिस्ट-ए (वनडे) करियर का 10वां शतक है। उनकी इस जुझारूपन से भरी पारी के दम पर डरहम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

Iस्टोक्स न लगाया शतक
24 रनों पर ही दो सलामी बल्लेबाज लौटे पवेलियान 

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरहम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने महज 24 रन के स्कोर पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे संकट के समय स्टोक्स ने क्रीज पर कदम रखा और विल रोड्स (45 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में कॉलिन एकरमैन (28) और ओलिवर रोबिंसन (23) ने छोटे लेकिन अहम योगदान दिए। 

नहीं रोक पाए स्टोक्स का तूफान

अंत में केसी एल्डरिज (23*) ने स्टोक्स का अच्छा साथ निभाया और टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। डर्बीशायर की ओर से बेन एटचिसन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए, लेकिन वे स्टोक्स के तूफान को रोकने में नाकाम रहे। इससे पहले, काउंटी ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डर्बीशायर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए थे। 

रॉबिंसन निकले सबसे सफल गेंदबाज 

डर्बीशायर के लिए सलामी बल्लेबाज मार्टिन एंडरसन ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 112 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विकेटकीपर ब्रूक गेस्ट (48 रन) के साथ मिलकर 112 रनों की मजबूत साझेदारी की थी। हालांकि, इस जोड़ी के टूटने के बाद डरहम के गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया और डर्बीशायर का कोई अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सका। डरहम के लिए ल्यूक स्टेफेन रॉबिंसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें