Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र में 6…
सिलतरा में पुलिस सत्यापन अभियान
सिलतरा में पुलिस सत्यापन अभियान
रायपुर संभाग

ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र में 600 लोगों का हुआ सत्यापन

राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में करीब 600 किरायेदारों और बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान में 6 संदेही व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 03:33 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:38 PM
धरसींवा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन एवं जनसुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार औद्योगिक क्षेत्रों, बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों और किरायेदारों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिलतरा पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में निवासरत श्रमिकों, अन्य राज्यों से आकर काम करने वाले व्यक्तियों और किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच की। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की सही जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

निर्देश पर चलाया गया अभियान

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया। अभियान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नोडल अधिकारी एसटीएफ अभिषेक झा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोग रोजगार के लिए निवास करते हैं। ऐसे में उनकी पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन करना सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है।

सिलतरा में पुलिस का विशेष सत्यापन अभियान

किरायेदारों का भौतिक सत्यापन

विशेष अभियान के दौरान सिलतरा थाना क्षेत्र के सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में लगभग 600 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम ने किरायेदारों से संबंधित पहचान पत्र, निवास संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी की जांच की।  सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पुलिस को 6 संदेही व्यक्ति मिले, जिनकी विशेष तस्दीक की गई। पुलिस ने इन व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई है। फिलहाल मामले में वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है।

प्रबंधन को दिए निर्देश

अभियान के दौरान पुलिस ने मकान मालिकों और औद्योगिक संस्थानों के प्रबंधन को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किराए पर मकान उपलब्ध नहीं कराया जाए। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों और किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि किरायेदारों का समय पर सत्यापन अपराध नियंत्रण और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

रोकथाम के लिए जारी रहेगा अभियान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए पुलिस ने टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें