Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालि…
Jamui student harassment case (Image Source: social media)
Jamui student harassment case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल

Student Harassment Case: बिहार के जमुई जिले में कोचिंग से लौट रहे दो नाबालिग छात्रों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 12:50 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जमुई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Student Harassment Case: बिहार के जमुई जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर के मड़वा पहाड़ के पास शाम के समय कोचिंग से लौट रहे दो नाबालिग छात्र-छात्राओं को कुछ मनचलों ने घेर लिया और उनके साथ जमकर बदसलूकी की। घटना का अश्लील और दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

कोचिंग से लौटते वक्त रास्ते में घेरा 

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। जमुई शहर के ही रहने वाले ये दोनों पीड़ित दसवीं कक्षा के छात्र हैं। शाम को कोचिंग खत्म होने के बाद दोनों मड़वा पहाड़ की तरफ चले गए थे। वहां से वापस लौटते समय सड़क पर पहले से मौजूद कुछ युवकों के झुंड ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को घेरकर जबरन पूछताछ शुरू कर दी और देखते ही देखते उनके साथ अभद्रता करने लगे। 

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही मासूम, पर नहीं पसीजा दिल 

वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मनचलों ने छात्र को खींचकर अलग कर दिया और छात्रा को अकेले घेर लिया। छात्रा आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की भीख मांगती रही और खुद को नाबालिग बताते हुए बैग में रखी कॉपी-किताबें भी दिखाईं, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वीडियो में कुछ युवक पीड़िता के साथ बेहद अश्लील हरकतें करते, उसे जबरन गोद में उठाने की कोशिश करते और घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान किशोरी बुरी तरह सहमी हुई गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदे उसके साथ बदसलूकी करते रहे।

हरकत में आई पुलिस, एफआईआर दर्ज 

वीडियो के तेजी से प्रसार होने के बाद जमुई पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना की पूरी जानकारी जुटाई है। जमुई पुलिस के अनुसार, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक विशेष टीम वीडियो में दिख रहे युवकों के चेहरों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

राजनीतिक गरमाहट और तीखे बयान 

इस घटना के सामने आते ही राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं, सत्तारूढ़ दल की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा, "बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है, यहां किसी भी कीमत पर 'मॉब जस्टिस' या कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। जिस किसी ने भी इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।" मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें