Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना सफलता की कहानी : समय पर खाद, बीज और कृषि ऋण से बद…
बीज और कृषि ऋण से बदली किसान
बीज और कृषि ऋण से बदली किसान
सरकारी सूचना

सफलता की कहानी : समय पर खाद, बीज और कृषि ऋण से बदली किसान की तस्वीर, बढ़ा आत्मविश्वास

सुकमा जिले के किसान हड़मा राम मरकाम को जिला प्रशासन की पहल से समय पर खाद, उन्नत बीज और 3.50 लाख रुपये का कृषि ऋण मिला। इससे उन्होंने बिना किसी परेशानी के खरीफ फसल की तैयारी पूरी की। प्रशासन की निगरानी से किसानों को उचित मूल्य पर कृषि सामग्री मिल रही है, जिससे खेती आसान हुई है और बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 09:42 AM
रायपुर

रायपुर समय पर खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण उपलब्ध हो जाए तो खेती की राह आसान हो जाती है। सुकमा जिले के किसान हड़मा राम मरकाम इसकी मिसाल हैं। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल के कारण उन्हें समय पर सभी आवश्यक कृषि संसाधन मिले, जिससे वे बिना किसी आर्थिक या तकनीकी बाधा के खरीफ फसल की तैयारी समय पर शुरू कर सके।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किसानों तक पहुंची सुविधाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन शुरू होने से पहले किसानों तक खाद, उन्नत बीज और अन्य कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में दूरस्थ गांवों तक भी आवश्यक कृषि सामग्री पहुंचाई गई, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

32 एकड़ खेती के लिए मिला 3.50 लाख रुपये का कृषि ऋण

सुकमा जिले के रानीबहाल गांव निवासी प्रगतिशील किसान हड़मा राम मरकाम लगभग 32 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। उन्हें छिंदगढ़ सहकारी समिति के माध्यम से 3 लाख 50 हजार रुपये का सब्सिडीयुक्त कृषि ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने समय पर खाद और उन्नत बीज खरीदे तथा खेती से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लीं।

समय पर सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

हड़मा राम मरकाम का कहना है कि समय पर कृषि ऋण और आवश्यक सामग्री मिलने से उनकी आर्थिक चिंता काफी कम हो गई। इससे वे बिना किसी देरी के खरीफ फसल की बोआई की तैयारी कर सके। उन्होंने इस सहयोग के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त निगरानी

जिला प्रशासन किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित रूप से निरीक्षण कर रही हैं। इस व्यवस्था से किसानों को समय पर और निर्धारित कीमत पर कृषि सामग्री उपलब्ध हो रही है।

किसान हितैषी योजनाओं से मजबूत हुआ भरोसा

यह पहल दर्शाती है कि सरकार की किसान हितैषी योजनाएं और प्रशासन की समयबद्ध कार्यप्रणाली किसानों का विश्वास मजबूत कर रही हैं। समय पर मिली सहायता से किसान बेहतर ढंग से खेती कर पा रहे हैं और उन्हें इस खरीफ सीजन में अच्छी पैदावार के साथ अधिक आय मिलने की उम्मीद है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें