Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम लाइफ स्टाइल Suji Mawa Modak Recipe: सूजी से बनाएं स्वादिष्ट म…
Suji  Mawa Modak Recipe ( Image Source - AI Generated )
Suji Mawa Modak Recipe ( Image Source - AI Generated )
लाइफ स्टाइल

Suji Mawa Modak Recipe: सूजी से बनाएं स्वादिष्ट मावा मोदक, जाने आसान रेसिपी

Suji Mawa Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर घर की सूजी, मावा और मेवों से स्वादिष्ट सूजी मावा मोदक आसानी से तैयार करें। इसकी आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट और खास प्रसाद।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
15 Sep 2026, 04:00 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Suji Mawa Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना विशेष माना जाता है। इस मौके पर अगर आप बाजार की मिठाई खरीदने के बजाय घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो सूजी मावा मोदक एक बेहतरीन विकल्प है। इसे घर में आसानी से उपलब्ध सूजी, मावा और मेवों की मदद से तैयार किया जा सकता है। सूजी से तैयार बाहरी परत मोदक को हल्का खस्ता और स्वादिष्ट बनाती है। वहीं, मावा, नारियल और मेवों से तैयार भरावन इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती।

आवश्यक सामग्री

आउटर कवर के लिए: 
  • बारीक सूजी: 1 कप
  • दूध: 1.5 कप
  • देसी घी: 1 चम्मच 
  • इलायची पाउडर: आधा चम्मच 
  • पिसी चीनी: 2 चम्मच
  • कद्दूकस नारियल: 2 चम्मच 
  • बारीक कटे काजू-बादाम: 2 चम्मच 
  • चिरौंजी: 1 चम्मच
  • जायफल व इलायची पाउडर: एक चुटकी 
  • पिसी चीनी: 2 से 3 चम्मच

बनाने की आसान विधि

1. शाही स्टफिंग तैयार करें: धीमी आंच पर एक पैन में मावा डालें और 2-3 मिनट तक हल्का गुलाबी होने तक भून लें। इसके बाद इसमें काजू, बादाम, चिरौंजी, कद्दूकस नारियल, जायफल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी चीनी मिलाकर एक तरफ रख लें। 2. सूजी का डो तैयार करें: एक कढ़ाई में दूध, देसी घी और पिसी चीनी डालकर उबाल लें। अब आंच धीमी करके इसमें धीरे-धीरे सूजी मिलाते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े। जब सूजी सारा दूध सोख ले और कढ़ाई छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसे ढककर 5 मिनट भाप में पकने दें।
3. आटा गूंथें: जब सूजी हल्की गुनगुनी हो, तो हाथों में थोड़ा घी लगाकर इसे 2 मिनट तक आटे की तरह मसलकर चिकना कर लें। 
4. मोदक को आकार दें: मोदक के सांचे में थोड़ा घी लगाएं। सांचे के दोनों तरफ सूजी का मिश्रण दबाकर भरें और बीच में उंगली से जगह बनाएं। अब इस खाली जगह में मावे की स्टफिंग भरें और नीचे से सूजी के मिश्रण से सील कर दें। सांचा खोलते ही आपका बेदाग, शुद्ध और मुंह में घुल जाने वाला सूजी मावा मोदक तैयार है। इस आसान रेसिपी से बप्पा को घर का बना भोग लगाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें