कसडोल क्षेत्र अंतर्गत महानदी किनारे बसे खर्वे गांव में सामने आया रहस्यमय मामला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैला चुकी है। लगभग 800 की संख्या वाले आबादी के इस शांत गांव में बीते चार महीनों में 8 लोगों की संदिग्ध मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
खर्वे गांव, जो सामान्यतः शांत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, अब वहां अंधविश्वास और साजिश के गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है। ग्रामीणों का दावा है कि यहां “गड़े खजाने” को निकालने के अंधविश्वास ने एक खतरनाक मोड़ लिया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि वहां के स्थानीय 21 लोगों को मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई थी, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी मामलों को एक ही पैटर्न से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है।
किराना दुकानदार पर गंभीर आरोप
कब्रों से निकाले गए शव
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 शवों को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Mahanadi River किनारे बसे इस गांव में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
बलौदाबाजार एसपी O. P. Sharma ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। उनका कहना है कि असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगा। फिलहाल सभी ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पूरा मामला फिलहाल जांच के दायरे में है, लेकिन ग्रामीणों के आरोपों और लगातार सामने आ रही संदिग्ध मौतों ने इस केस को बेहद संवेदनशील बना दिया है। अब सबकी नजरें पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।