Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय क…
100 रुपये की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई
100 रुपये की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई
अंबिकापुर (सरगुजा)

निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 06:28 PM
सरगुजा

अंबिकापुर में शराब बिक्री में अनियमितता के एक मामले पर आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। शहर के बौरीपारा स्थित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की पुष्टि होने के बाद आबकारी आयुक्त ने आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं सरगुजा के जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड और सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

उड़नदस्ता ने मारा छापा

राज्य स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान एक छद्म ग्राहक के माध्यम से शराब बिक्री दरों का सत्यापन कराया गया। जांच में सामने आया कि दुकान में कार्यरत विक्रयकर्ता नरेन्द्र कुमार यादव ने गोल्डन गोवा व्हिस्की के 20 पाव निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचे। शासन द्वारा तय दर के अनुसार 20 पाव की कीमत 2400 रुपये बनती थी, लेकिन ग्राहक से 2500 रुपये वसूले गए। इस तरह कुल 100 रुपये अतिरिक्त लिए जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर विक्रयकर्ता के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए संबंधित क्षेत्र के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता की जवाबदेही तय की है। आदेश में कहा गया है कि उनके कार्यक्षेत्र में इस तरह की गड़बड़ी पाया जाना निगरानी और नियंत्रण में कमी को दर्शाता है, जो शासकीय सेवा आचरण नियमों के विपरीत है। आबकारी आयुक्त के आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान अनिल गुप्ता का मुख्यालय संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय, सरगुजा रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। 

जांच अभियान जारी रहेंगे

इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। कुछ अधिकारियों का मानना है कि मामले में अतिरिक्त वसूली की राशि अपेक्षाकृत कम थी और ग्राहक के वापस न लौटने के कारण राशि लौटाई नहीं जा सकी। हालांकि विभाग का आधिकारिक रुख स्पष्ट है कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचना नियमों का उल्लंघन है और ऐसी किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। आबकारी विभाग ने संकेत दिए हैं कि शराब बिक्री में पारदर्शिता और तय दरों के पालन को लेकर आगे भी निगरानी और जांच अभियान जारी रहेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें