Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › वारदात : माफी अर्जी खारिज होने के बाद भड़का कैदी,…
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंदी हत्या की जांच।
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंदी हत्या की जांच।
बिलासपुर

वारदात : माफी अर्जी खारिज होने के बाद भड़का कैदी, जेल के भीतर की हत्या

बिलासपुर सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे बंदी नीलू जगत की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे राजेश राय पर है। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 08:57 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 05:21 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बंदी की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप उसी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी पर है। मृतक बंदी दुष्कर्म के मामले में सजा भुगत रहा था। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह के समय जेल के ई-1 वार्ड में हुई। आरोप है कि बंदी राजेश राय ने नाली पर लगे सीमेंट के स्लैब को उठाकर दूसरे बंदी नीलू जगत पर हमला कर दिया। सिर पर कई बार किए गए वार से नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मृतक नीलू जगत (27) कोटा क्षेत्र के दबनपुर का रहने वाला था और वह वर्ष 2024 से एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था। वहीं, आरोपी राजेश राय (40) मुंगेली जिले का निवासी है और ट्रिपल मर्डर के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से उम्रकैद की सजा काट रहा है।

तीन दिन पहले ही सजा माफी का आवेदन हुआ था खारिज

बताया जा रहा है कि राजेश राय ने अपनी रिहाई के लिए माफी की अर्जी दी थी, जिसे हाल ही में खारिज कर दिया गया था। दूसरी ओर, इसी मामले में उसके भाई को पहले ही राहत मिल चुकी थी। जेल सूत्रों के अनुसार, अर्जी निरस्त होने के बाद से वह मानसिक तनाव में था।

मानसिक रोगी बंदियों की बैरक में हुई हत्या की वारदात

घटना जिस ई-1 वार्ड में हुई, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ कैदियों के लिए निर्धारित बैरक बताई जाती है। राजेश राय भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था और उसे इसी वार्ड में रखा गया था। घटना के दौरान अन्य बंदियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक नीलू गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

जेल के अंदर हत्या , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सेंट्रल जेल जैसी उच्च सुरक्षा वाली जेल के भीतर हुई इस हत्या ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ जेल अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और जेल प्रशासन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें