Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Symphony Share Price: 13% चढ़ा शेयर, 20 साल में न…
Symphony share price rise (Image Source: AI Genrated)
Symphony share price rise (Image Source: AI Genrated)
शेयर बाजार Featured

Symphony Share Price: 13% चढ़ा शेयर, 20 साल में निवेशकों को दिया 50,000% से ज्यादा रिटर्न

Symphony Share Price: एयर कूलर बनाने वाली मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड (Symphony Limited) के शेयरों में मंगलवार को तेज खरीदारी देखने को मिली। कंपनी के शेयर BSE पर 13 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ ₹652.25 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी की नई कारोबारी रणनीति और प्रोडक्ट विस्तार की योजना को अहम कारण माना जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
08 Sep 2026, 12:11 PM
नई दिल्ली
Symphony Share Price: एयर कूलर बनाने वाली मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड (Symphony Limited) के शेयरों में मंगलवार को तेज खरीदारी देखने को मिली। कंपनी के शेयर BSE पर 13 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ ₹652.25 रुपए के स्तर तक पहुंच गए। शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी की नई कारोबारी रणनीति और प्रोडक्ट विस्तार की योजना को अहम कारण माना जा रहा है। सिम्फनी अब अपने मौजूदा एयर कूलर कारोबार के साथ नए सेगमेंट में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी चरणबद्ध तरीके से रूम एयर कंडीशनर, BLDC सीलिंग फैन और एयर प्यूरीफायर जैसे उत्पाद बाजार में उतारने की योजना बना रही है। इन नए प्रोडक्ट्स की बिक्री दिसंबर 2026 तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है। 

फाउंडर प्रमोटर कर्मचारियों को देंगे ₹20 करोड़ के शेयर गिफ्ट

सिम्फनी लिमिटेड के फाउंडर प्रमोटर और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अचल अनिल बेकरी ने कंपनी के कर्मचारियों के लिए एक खास पहल की घोषणा की है। उन्होंने कंपनी से जुड़े लोगों के योगदान के सम्मान में अपने निजी शेयरों में से कर्मचारियों के परिवारों को शेयर गिफ्ट करने का फैसला किया है। इसके तहत करीब 3,43,000 शेयर गिफ्ट किए जाएंगे, जो कंपनी की कुल इक्विटी शेयर कैपिटल का लगभग 0.5 प्रतिशत हिस्सा है। मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से इन शेयरों की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है।  

चार साल में चरणबद्ध तरीके से होंगे शेयर ट्रांसफर 

अचल अनिल बेकरी अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी से ये शेयर कर्मचारियों के परिवारों को ट्रांसफर करेंगे। यह प्रक्रिया एक साथ नहीं बल्कि अगले चार वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। इन शेयरों का लाभ कर्मचारियों के करीबी परिजनों को मिलेगा। इसमें कर्मचारियों के जीवनसाथी, माता-पिता और अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। कंपनी की ओर से इसे कर्मचारियों के प्रति विश्वास और जुड़ाव बढ़ाने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।

20 साल में 50,000% से ज्यादा बढ़ा सिम्फनी का शेयर 

सिम्फनी लिमिटेड के शेयरों ने लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले करीब 20 वर्षों में कंपनी के शेयरों में 50,000 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 15 सितंबर 2006 को कंपनी के शेयर की कीमत करीब ₹1.25 रुपए थी, जो 8 सितंबर 2026 को बढ़कर ₹652.25 रुपए तक पहुंच गई। हालांकि, हाल के वर्षों में शेयर पर दबाव भी देखने को मिला है। पिछले पांच साल में सिम्फनी के शेयरों में करीब 33 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि एक साल में शेयर करीब 27 प्रतिशत टूटे हैं। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹967.50 रुपए और न्यूनतम स्तर ₹564 रुपए रहा है। 

कंपनी कर चुकी है शेयर स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

 सिम्फनी लिमिटेड अपने निवेशकों के लिए पहले भी कई कॉर्पोरेट फैसले ले चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2012 में अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट किया था। उस समय कंपनी ने 10 रुपए फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपए फेस वैल्यू वाले पांच शेयरों में बांट दिया था। इसके अलावा, कंपनी ने सितंबर 2016 में निवेशकों को बोनस शेयर भी जारी किए थे। कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे, यानी निवेशकों को हर एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिला था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें