Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया भले हारी, लेकिन 19 सा…
श्री चरणी ने रचा इतिहास
श्री चरणी ने रचा इतिहास
क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया भले हारी, लेकिन 19 साल की श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम के महारिकॉर्ड की बराबरी

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली, लेकिन युवा स्पिनर श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच में 3 विकेट लेकर टूर्नामेंट के शुरुआती 3 मुकाबलों में अपने 10 विकेट पूरे किए।

क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 03:40 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:04 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को भले ही 6 विकेटाे से हारनी पडी लेकिन इस हार के बीच भी एक भारतीय खिलाड़ी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। टीम की युवा सनसनी और स्टार स्पिनर श्री चरणी ने अपनी फिरकी के जादू से वो कारनामा कर दिखाया है, जो इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज इतनी तेजी से नहीं कर पाया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट के अपने शुरुआती 3 मैचों में ही कुल 10 विकेट पूरे कर लिए हैं।

सिर्फ 3 मैचों में बरपाया कहर

टूर्नामेंट में श्री चरणी की गेंदबाजी का खौफ इस कदर रहा है कि विपक्षी बल्लेबाज उनकी लाइन-लेंथ को समझने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उनके इस सफर पर नजर डालें तो:

  • पाकिस्तान के खिलाफ: पहले ही मैच में धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।

  • नीदरलैंड्स के खिलाफ: दूसरे मुकाबले में और घातक रूप अख्तियार किया और 4 बल्लेबाजों को आउट किया।

  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ: मुश्किल परिस्थिति में भी अपनी क्लास दिखाई और 3 अहम विकेट झटके।

पूनम यादव के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय गेंदबाज ने एक ही सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का जादुई आंकड़ा छुआ हो। श्री चरणी से पहले साल 2020 के वर्ल्ड कप में अनुभवी स्पिनर पूनम यादव ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

बड़ी बात यह है कि पूनम यादव ने 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे, जबकि युवा श्री चरणी ने महज 3 मैचों में ही उनकी बराबरी कर ली है।

अब निशाने पर है नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस समय श्री चरणी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष (टॉप) पर काबिज हैं। भारत को टूर्नामेंट में अभी और मैच खेलने हैं। ऐसे में जिस शानदार फॉर्म में वह चल रही हैं, उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि वह किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी। भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि यह युवा स्पिनर आने वाले मैचों में भी अपनी फिरकी का यही जलवा बरकरार रखे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें