Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद Teachers Day : लायंस क्लब महासमुंद ने शिक्षक दिवस…
honor event by Lions Club Mahasamund (Image Source: whatsapp photo)
honor event by Lions Club Mahasamund (Image Source: whatsapp photo)
महासमुंद

Teachers Day : लायंस क्लब महासमुंद ने शिक्षक दिवस पर बढ़ाया शिक्षकों का सम्मान

Teachers Day: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब महासमुंद ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य अमी रूपस और वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कनौजे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
07 Sep 2026, 07:08 PM
महासमुंद

teachers-day: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब महासमुंद द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए स्कूल की प्राचार्य अमी रूफस  एवं वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कनौजे को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब अध्यक्ष ने सेवा कार्यों की दी जानकारी

कार्यक्रम में लायंस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष लायन पारस चोपड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

सम्मान से शिक्षकों को मिलती है नई प्रेरणा

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्राचार्य अमी रूपस ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान शिक्षकों को अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

इस अवसर पर लायंस क्लब के उपाध्यक्ष लायन नुकेश चंद्राकर, लायन मुकेशकांत साहू, लायन मूलचंद लड्डा, लायन नासिर अली सैफी, लायन संजय शर्मा, लायन संजय वासवानी, लायन राजा चोपड़ा, लायन गुमान कोचर सहित आत्मानंद स्कूल के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें