Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › टी20 टूर्नामेंट : तिलक वर्मा का बल्ला गरजा, 43 गे…
बल्लेबाज तिलक वर्मा
बल्लेबाज तिलक वर्मा
क्रिकेट

टी20 टूर्नामेंट : तिलक वर्मा का बल्ला गरजा, 43 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तेलंगाना टी20 लीग में मेडक फाल्कन्स के लिए खेलते हुए वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 136 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने महज 43 गेंदों में शतक पूरा किया और गेंदबाजी में 2 विकेट भी हासिल किए। आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले तिलक की यह शानदार पारी उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 10:17 AM · अपडेट: 22 Sep 2026, 03:22 AM
हैदराबाद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने बल्ले से ऐसा धमाका किया है, जिसने हाल ही में उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दे दिया है। श्रीलंका में आयोजित ट्राई सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाने वाले तिलक अब घरेलू टी20 टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

ट्राई सीरीज में लगातार रन बनाने के बावजूद उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर आलोचना हुई थी। हालांकि अब उन्होंने तेलंगाना टी20 लीग में विस्फोटक पारी खेलकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। मेडक फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए तिलक वर्मा ने वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 136 रन ठोक दिए। 

तिलक वर्मा ने 43 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने महज 43 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उनकी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। मैदान के चारों ओर लगाए गए उनके शॉट्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडक फाल्कन्स को जीत के लिए 259 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था। इससे पहले वारंगल वॉरियर्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे। टीम के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने 48 गेंदों में 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 13 छक्के शामिल थे। वहीं मुरुगन अभिषेक ने 15 गेंदों पर 32 रन बनाए।

भारतीय टीम प्रबंधन के लिए भी यह सकारात्मक संकेत

तिलक वर्मा ने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा और दो विकेट अपने नाम किए। खास बात यह रही कि मेडक फाल्कन्स की ओर से तिलक के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में उनकी यह पारी टीम के लिए जीत की सबसे बड़ी वजह बनकर उभरी।

अब भारतीय टीम 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने जा रही है, जहां तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। इस शतकीय पारी ने निश्चित रूप से उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है और भारतीय टीम प्रबंधन के लिए भी यह सकारात्मक संकेत है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें