Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम
W 𝕏 f
होम क्रिकेट टीम इंडिया में बदलाव : BCCI जल्द करेगा टीम का ऐला…
बुमराह-जडेजा वापसी खबर
बुमराह-जडेजा वापसी खबर
क्रिकेट

टीम इंडिया में बदलाव : BCCI जल्द करेगा टीम का ऐलान, बुमराह और जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी के संकेत

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हो सकती है। BCCI इसी सप्ताह दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 12:32 PM
नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हालिया विदेशी दौरे कुछ खास नहीं रहे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेले गए 10 मुकाबलों में टीम इंडिया को सिर्फ एक जीत मिली। ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज और उसके बाद होने वाली श्रीलंका टेस्ट सीरीज को लेकर चयनकर्ताओं की नजरें टीम संयोजन पर हैं। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इसी सप्ताह किया जा सकता है। इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी की संभावना जताई जा रही है। 
टीम इंडिया टेस्ट स्क्वॉड

बुमराह और जडेजा की वापसी से मजबूत होगी टीम

रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ता श्रीलंका दौरे के लिए टीम में अनुभव को प्राथमिकता दे सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा दोनों ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम को हाल के प्रदर्शन में गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन में मजबूती की जरूरत महसूस हुई है। ऐसे में बुमराह की तेज गेंदबाजी और जडेजा की ऑलराउंड क्षमता टीम के लिए अहम साबित हो सकती है। जडेजा ने अब तक 89 टेस्ट मैचों में 348 विकेट हासिल किए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह के नाम 52 टेस्ट मुकाबलों में 234 विकेट दर्ज हैं। 

जडेजा की वापसी से बदल सकता है टीम का संतुलन 

रविंद्र जडेजा की वापसी को टीम मैनेजमेंट की रणनीति में बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। हाल ही में उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों टीमों से बाहर रखा गया था। जडेजा ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 18 जनवरी को खेला था। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली, जिसमें अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर मौका दिया गया। अगर जडेजा श्रीलंका दौरे के लिए टीम में लौटते हैं तो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम इंडिया को अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है। 

श्रीलंका दौरे पर होगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका की घरेलू परिस्थितियों में चुनौती आसान नहीं होगी। ऐसे में भारतीय टीम मजबूत संयोजन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। अब सभी की नजरें BCCI के आगामी टीम ऐलान पर टिकी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें