Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय तेज प्रताप के घर बड़ी चोरी : पीए पर 20 लाख कैश और…
Major theft at Tej Pratap's house
Major theft at Tej Pratap's house
राष्ट्रीय

तेज प्रताप के घर बड़ी चोरी : पीए पर 20 लाख कैश और 4 आईफोन उड़ाने का आरोप, रात में दीवार फांदकर भागा

यह पूरी घटना सोमवार 22 जून को सामने आई। तेज प्रताप ने जब अपने कमरे की अलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से पार्टी फंड के रखे हुए 20 लाख रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा दो तोले सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन कैमरे, कंप्यूटर का जरूरी डेटा सेव करने वाली दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, लेनोवो लैपटॉप और चार नए आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी अपनी जगह पर नहीं थे।

विशेष संवाददाता
23 Jun 2026, 10:01 AM
रायपुर

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की बड़ी चोरी हो गई है। तेज प्रताप ने किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि अपने ही सबसे भरोसेमंद और निजी सहायक यानी पीए मोतीलाल राय पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दी है। तेज प्रताप का कहना है कि उनके घर से करीब 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान गायब हैं।

अलमारी खोली तो उड़ गए होश, लैपटॉप और आईफोन भी गायब

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार यह पूरी घटना सोमवार 22 जून को सामने आई। तेज प्रताप ने जब अपने कमरे की अलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से पार्टी फंड के रखे हुए 20 लाख रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा दो तोले सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन कैमरे, कंप्यूटर का जरूरी डेटा सेव करने वाली दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, लेनोवो लैपटॉप और चार नए आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी अपनी जगह पर नहीं थे।

रात के अंधेरे में बैग लेकर दीवार फांदकर भागा पीए

तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि चोरी की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो स्थानीय लोगों ने उनके पीए मोतीलाल राय को एक बड़े बैग के साथ देखा था। आरोप है कि मोतीलाल आवास परिसर की बाउंड्री यानी बाहरी दीवार फांदकर चुपके से भाग रहा था। तेज प्रताप ने इन दोनों व्यक्तियों को इस घटना का चश्मदीद गवाह बताया है। उन्होंने पुलिस से तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी पीए को गिरफ्तार करने और चोरी हुए नकद व सामान को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।

हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस

इस हाई प्रोफाइल शिकायत के बाद पटना पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई है। सचिवालय थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तेज प्रताप यादव से मिले आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की एक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए आवास के आसपास लगे सुरक्षा कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपों की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही साफ होगी। इस बड़ी चोरी के बाद से ही पटना के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें